कारोबार पर लग गई है काली नजर? इन आसान उपायों से दूर करें नकारात्मकता

punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 05:41 PM (IST)

नारी डेस्क : अच्छा-खासा फलता-फूलता व्यापार भी कभी-कभी अचानक मंदा पड़ने लगता है। ग्राहकों का आना कम हो जाए, बार-बार नुकसान होने लगे या कर्मचारियों में लगातार विवाद बढ़ जाए। ऐसी स्थितियों को ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अक्सर काली नजर या नकारात्मक ऊर्जा का असर मानते हैं। यदि समय रहते सही उपाय न किए जाएं तो इसका असर व्यापार, आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति—तीनों पर पड़ता है।

काली नजर लगने पर कैसे पहचानें संकेत?

ज्योतिष के अनुसार, व्यापार पर किसी की बुरी नजर पड़ने पर कुछ स्पष्ट लक्षण दिखने लगते हैं।
कारोबार अचानक धीमा हो जाना
स्टॉक बिकने के बाद भी मुनाफा न होना
कर्मचारियों के बीच अनबन और लड़ाई-झगड़े
दुकान/ऑफिस में बार-बार मशीनें या चीजें खराब होना
ग्राहकों का अचानक कम आना
इन संकेतों को नकारात्मक ऊर्जा या काली नजर का परिणाम माना जाता है। इन्हें पहचानकर सही उपाय करने से स्थिति सुधारी जा सकती है।

PunjabKesari

कारोबार को बुरी नजर से बचाने के प्रभावी उपाय

नींबू–मिर्च का उपाय

यह सबसे प्रचलित और आसान तरीका है।
मंगलवार या शनिवार को दुकान/ऑफिस के दरवाजे पर नई हरी मिर्च और नींबू टांगें।
जब यह सूख जाए, तो उसी दिन नई मिर्च-नींबू बदल दें।
माना जाता है कि यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को रोककर व्यापार की रक्षा करता है।

यें भी पढ़ें : बिजली महादेव मंदिर: जहां हर 12 साल में टूटता और जुड़ता है शिवलिंग

कार्यस्थल पर नियमित पूजा-पाठ

अपने पूजा-स्थल पर जिस देवी-देवता में विश्वास हो, उनकी प्रतिमा रखें।
हर सुबह और शाम घी या तेल का दीपक जलाएं।
नियमित पूजा से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और व्यापार में रौनक लौटती है।

PunjabKesari

कपूर और लौंग जलाएं

कपूर को वातावरण शुद्ध करने वाला माना गया है।
मंगलवार और शनिवार को कपूर में 2–4 लौंग डालकर जलाएं।
इसकी सुगंध दुकान या ऑफिस से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
यह उपाय झगड़े, रुकावटें और नुकसान कम करने में सहायक माना जाता है।

यें भी पढ़ें : इस नाम वालों के लिए शुभ होते हैं गणेश जी, जानें पूजा का सही तरीका!

गंगाजल का छिड़काव

यदि कार्यस्थल पर भारीपन, उदासी या कोई अनचाहा साया महसूस हो:
दुकान, ऑफिस या घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
इसके बाद लोबान जलाएं।
यह वातावरण को शुद्ध कर नजरदोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

PunjabKesari

कभी-कभी व्यापार में नुकसान आर्थिक परिस्थितियों या गलत रणनीति के कारण भी होता है, लेकिन कई लोग इसे काली नजर और ऊर्जा के प्रभाव से जोड़ते हैं। यदि आप भी अपने कारोबार में अचानक रुकावट या गिरावट महसूस कर रहे हैं, तो ये सरल और सुरक्षित ज्योतिषीय उपाय आजमा सकते हैं। माना जाता है कि इनसे वातावरण शुद्ध होता है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और व्यापार में फिर से तेजी आने लगती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static