जिम नहीं, घर के कामों से बनाएं खुद को स्लिम-ट्रिम, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 01:22 PM (IST)

खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए लोग एक्सरसाइज व डाइडिंग का सहारा लेते हैं। मगर आप घर के काम करने से भी वजन कंट्रोल व सेहतमंद रहा जा सकता है। सुनने में शायद आपको अजीब लगेगा। मगर यह सच है। असल में, झाडू-पोंछा, खाना बनाना आदि घर का काम करने से भी शरीर से कैलोरी बर्न होती है। इससे घर की सफाई होने के साथ बॉडी भी फिट व एक्टिव रहती है। तो चलिए आज जानते हैं कि घर के काम द्वारा किस तरह आप खुद को फिट रख सकते हैं। 

बिस्तर लगाना

कमरे में बिस्तर लगाने से 15 मिनट तक लगभग 66 कैलोरी बर्न होती है। साथ ही इसे डेढ़ कि.मी. पैदल चलने के बराबर माना जाता है। इससे फिट एंड फाइन रहने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

डस्टिंग करना

घर पर जमा धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए डस्टिंग करना बेहद जरूरी है। वहीं घर की दीवारों, खिड़कियों, टीवी, टेबल, फ्रिज आदि की डस्टिंग करने से पूरा शरीर काम करता है। पूरे घर की डस्टिंग करना 15 मिनट साइकिलिंग के बराबर मानी जाती है। साथ ही इस तरह आप सिर्फ 30 मिनट में ही करीब 180 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ऐसे में आप फिट भी रहेंगे और घर की सफाई भी हो जाएगी।

PunjabKesari

पोंछा लगाना

घर की सफाई में पोंछा लगाना सबसे अहम होता है। इससे घर साफ-सुथरा व किटाणु से मुक्त रहता है। वहीं बात सेहत की करें तो करीब 30 मिनट पोंछा लगाना 15 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ने के समान माना जाता है। इससे 1 दिन में ही करीब 145 कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही पैर व पीठ दर्द की शिकायत वाले लोगों को बैठकर पोंछा लगाने ज्यादा फायदेमंद रहता है। इससे शरीर की अच्छे से एक्सरसाइज होने के साथ बॉडी पर जमा एक्सट्रा फैट कम होगा।

खाना बनाना

खाना बनाते समय पूरी बॉडी काम करती है। 1 घंटा किचन में काम करना करीब 15 मिनट एरोबिक्स करने के समान माना जा सकता है। इसके साथ ही सिर्फ 1 घंटा किचन में काम करने से लगभग 150 कैलोरी बर्न की जा सकती है। 

PunjabKesari

कपड़े धोना

जहां पहले लोग हाथ से कपड़े धोते थे वहीं अब इसकी जगह वॉशिंग मशीन ने ले ली है। मगर हाथों से कपडे़ धोने से शरीर की करीब 100 सिटअप के बराबर माना जाता है। इससे शरीर हैल्दी रहने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static