सिर्फ फायदा ही नहीं,नुकसान भी करवाता है मनी प्लांट,जरा ध्यान दें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 01:27 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में धन की वर्षा करता है लेकिन इसको लगाने की दिशा बेहतर होनी चाहिए। ऐसे ही बहुत से पौधे जिनको घर में लगाने के एक दिशा निश्चित की जाती है । अगर इनको गलत दिशा में लगाया जाएं तो ये फायदे के जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते है गलत दिशा में लगा मनी प्लांट कौन-कौन से नुकसान दें सकता है। 


1. किस दिशा में रखें 

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। इससे पैसों का नुकसान तो होगा ही साथ ही सेहत और रिश्तों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ता है।  

2. जमीन पर न फैलाएं

मनीप्लांट की बैलों को जमीन पर न लगने दें। इससे घर में कई नुकसान हो सकता है। 

3. घर के अंदर लगाएं

मनीप्लांट को घर के बाहर लगाने के बजाएं घर के अंदर लगाना शुभ होता। इसे गमले या बोतल में लगाएं। 

4. मुरझाने न दें पौधा 

मनीप्लांट के पत्तों का मुरझाना या सफेद पड़ जाना भी अभुभ माना जाता है। पौधे को पानी दे और इसकी मुरझाई पत्तियों को काट दें। 

5. पौधा लगाएं यहां 

मनी प्लांट धन के साथ-साथ रिश्तों में भी मधुरता लाता है। इसलिए भूल कर भी इस पौधे को पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं क्योंकि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है। 

6. यहां मिलेगा फायदा 

मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दिशा को गणेशजी की माना जाता है। यहां मनीप्लांट लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static