Health Alert: शरीर को नुकसान पहुंचाती है भोजन के तुरंत बाद किए ये काम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 11:32 AM (IST)

भोजन खाने के साथ उसका ठीक से पचना भी बेहद जरूरी है। मगर कई लोग खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं। साथ ही कई ऐसे काम है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में खाने पचाने में मुश्किल आने के साथ अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में...

PunjabKesari

पानी पीने की गलती ना करें

पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी व फायदेमंद होता है। मगर वहीं इसे गलत समय पर पीने से सेहत को नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में एंजाइम और रस का स्त्रात कम होने लगता है। इसके कारण पेट में सूजन व एसिडिटी की शिकायत होने लगती है। ऐसे में पाचन तंत्र खराब होने से भोजन पचाने में दिक्कत आती है। इसके लिए बेहतर है कि भोजन के करीब 30 मिनट बाद ही पानी का सेवन करें। 

फल खाने से बचें

कई लोग भोजन के बाद फल खाना पसंद करते हैं। मगर इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में खाना पचाने के साथ खट्टी डकार, एसिडिटी, जलन की परेशानियां हो सकती है। साथ ही वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। 

PunjabKesari

चाय व कॉफी पीने से रखें परहेज 

अगर भी भोजन के बाद चाय या कॉफी पीते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत छोड़ दें। इसमें मौजूद फेनोलिक यौगिक शरीर में आयरन के अवशोषण को कम करते हैं। पाचन क्रिया धीमी होने के साथ एसिडिटी, पेट दर्द, पेट फूलना की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे भोजन के 1 घंटे बाद ही पीएं। नहीं तो इसकी जगह पर हर्बल व ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत को दुरुस्त रखने के साथ वजन कंट्रोल करने में मदद करेगी। 

खाने के तुरंत बाद सोना गलत 

भोजन के तुरंत बाद सोने से पेट द्वारा उत्पादित पाचन रस ऊपर की ओर आने लगता है। ऐसे में पाचन खराब होने ने खाना पचने में मुश्किल आती है। साथ ही हार्ट बर्न की समस्या बढ़ती है। 

PunjabKesari

शॉवर लेना गलत 

कभी भी खाने के बाद शॉवर नहीं लेना चाहिए। असल में, इससे शरीर का तापमान बहुत कम हो सकता है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन पर भी गहरा असर पड़ता है। साथ ही खून शरीर के तापमान को बैलेंस करने के लिए स्किन में पहुंचता है। ऐसे में डाइजेशन खराब होने की समस्या पैदा हो सकती है।

भूल से भी ना करें एक्सरसाइज

भोजन के बाद एक्सरसाइज करने की गलती ना करें। असल में, इस दौरान पेट काफी भरा होता है। ऐसे में एक्सरसाइज करने से पेट में दर्द व उल्टी आने की समस्या हो सकती है। हां भोजन के तुरंत बाद वज्रासन करना फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र ठीक रखने के साथ शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static