दही खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुक्सान

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 05:24 PM (IST)

दही का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसके सेवन से पैट संबधी परेशानीयां, पाचन तंत्र को दुरुस्त और साथ ही गर्मी में ये शरीर ठंडा रखने का भी काम करता है। दही में बहुत से पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन-बी12, प्रोबायोटिक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और प्रोटीन आदि शामिल हैं। लेकिन आप क्या ये जानते हैं की दही के साथ कुछ चीजों का सेवन करने या उसके बाद कुछ खाने के से सेहत को नुकसान हो सकता है। हम आपको आज उनहीं चिजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको दही खाने के बाद नहीं करना चाहिए।

दही के साथ दूध या उससे बनी चीजें

कुछ लोग दही के साथ खीर या फिर दूध पी लेते हैं जो नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में दही और दूध का एक साथ सेवन वर्जित माना गया है। माना जाता है कि दही हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है वहीं दूध भारी और देरी से पचने वाला आहार है। दोनों को साथ खाने से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

PunjabKesari

दही के साथ आम

दही के साथ आम का सेवन नहीं करना चाहिए। आम गर्म तासीर और दही ठंडी तासीर का होता है। दोनों को साथ खाने से शरीर में टॉक्सिंस बन सकते हैं। ऐसा करने से पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है।

दही के साथ मछली

PunjabKesari

कुछ लोग मछली बनाते वक्त उसमें टमाटर की जगह दही का प्रयोग करते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। दही के साथ मछली खाने से नुकसान हो सकता है। इससे पेट में दर्द, अपच, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए दही के साथ या दही के बाद मछली नहीं खानी चाहिए।

दही के साथ प्याज

कुछ लोग खाने में प्याज खाते हैं और साथ में दही खाते हैं ये दोनों चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं। दही में प्याज डालकर खाना भी ठीक नहीं है। इससे एलर्जी, गैस की समस्या या उल्टी हो सकती है।

दही के साथ केला

PunjabKesari
कई बार लोग फ्रूट रायता बनाकर खाते हैं जिसमें केले का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में दही और केला साथ खाना सही नहीं माना गया है। इससे सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। आपको दही खाने के करीब 2 घंटे बाद ही फल खाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static