नवरात्रि व्रत में खाली पेट न खाएं ये चीजें सेहत को होगा नुकसान

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 10:38 AM (IST)

नवरात्रि के पवित्र त्योहार पर देवी मां की कृपा पाने के लिए पूजा के साथ व्रत भी रखे जाते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान सेहतमंद रहने के लिए खाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर खाली पेट कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह खाली पेट किन चीजों को खाने से बचना चाहिए और किन चीजों को खाना फायदेमंद रहेगा...

दही

रोजाना 1 कटोरी दही खाने से शरीर को सभी को तत्व आसानी हो मिलते हैं। मगर इसका खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए। असल में दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया खाली पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाने लगते हैं। ऐसे में पेट में दर्द, गैस, जलन, कब्ज आदि की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

चाय

अक्सर लोगों को सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत होती है। मगर इससे पेट में दर्द, जलन, कब्ज व गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी खाली पेट चाय पीते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। 

मीठा

अक्सर लोग व्रत में मीठी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। मगर खाली पेट मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।‌ ऐसे में व्रत के दौरान मीठी चीजें खाने से परहेज रखना चाहिए।

केला

पौष्टिक गुणों से भरपूर होने से केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका शेक, स्मूदी, केक, हलवा आदि के रूप में सेवन किया जाता है।‌ मगर इसके विपरित खाली पेट केले का सेवन करने से पेट में दर्द, जलन व कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में खाली पेट इसे खाने से परहेज रखना चाहिए। 

PunjabKesari

दूध

रोजाना दूध पीने से हड्डियों व दांतों में मजबूती आती है। मगर इसे खाली पेट पीने से हमेशा बचना चाहिए। खाली पेट दूध पीने से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

तो चलिए अब जानते हैं व्रत में खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए...

 

पपीता

पपीता हमेशा से ही पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका खाली पेट सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में पेट दर्द, कब्ज, जलन आदि की परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही शरीर में मौजूद बैंड कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहता है।

सूखे मेवे

सूखे मेवों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुणों से होते हैं। सुबह खाली पेट भिगे हुए सूखे मेवे खाना बेहद फायदेमंद होता है। इनसे शरीर को पोषण मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। साथ ही व्रत के दौरान ज्यादा भूख भी नहीं लगती है।

PunjabKesari

नारियल पानी

व्रत के दिनों में खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। व्रत के दौरान कमजोरी होने की परेशानी दूर हो शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।

ग्रीन- टी

नवरात्रि के व्रत दौरान खाली पेट ग्रीन-टी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ थकान व कमजोरी से राहत मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static