Food Miss Combination: दूध और शहद के साथ ना खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 11:38 AM (IST)

हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। ऐसे में बहुत सी चीजें शारीरिक विकास के लिए बेहतर मानी जाती है। मगर इसे अकेले ही खाना चाहिए। जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इन चीजों को किसी के साथ खाने सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके कारण फ़ूड पोइज़निंग, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं व कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इसे आम भाषा में फ़ूड मिस कॉम्बिनेशन कहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिसे एक साथ खाने से बचना चाहिए...

दही के साथ भूलकर ना खाएं ये चीजें

दही गुड़ बैक्टीरिया से भरा होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। मगर इसके साथ पनीर, खीर, दूध, गर्म पदार्थ, खीरा, खरबूजा आदि खाने से बचना चाहिए। नहीं तो सेहत को फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।

PunjabKesari

pc: freepik

चाय, कॉफी के साथ ना करें इन चीजों का सेवन

अगर आप चाय, कॉफी, ग्रीन टी या किसी भी हर्बल टी के साथ शहद, कुल्फी, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। इससे फ़ूड पोइज़निंग व पाचन तंत्र धीमा पड़ने की परेशानी हो सकती है।

दूध के साथ इन चीजों का ना करें सेवन

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग खासतौर पर दूध पीना पसंद करते हैं। ये मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती लाने में मदद करता है। मगर इसके साथ, पहले या बाद में कुछ चीजों को खाने से फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा फ़ूड पोइज़निंग हो सकती है। ऐसे में दूध के साथ नमक, मूली, मछली, खट्टे फल, सहजन, तरबूज, इमली, नारियल, खरबूजा, जामुन, अनार, आंवला, उड़द, सत्तू, तेल, बेलफल, संतरा, नीबू, करौंदा आदि चीजें खाने से बचना चाहिए। दूध के साथ मछली खाने से त्वचा पर विटिलिगो बीमारी (सफेद निशान) होने का खतरा रहता है।

शहद के साथ ना खाएं ये चीजें

शहद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। मगर इसके साथ घी, गर्म दूध, अन्य गर्म पदार्थ, अंगूर, कमल का बीज, मूली आदि खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा इसे खाने से पहले व बाद में भी इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

PunjabKesari

pc: freepik

इनके साथ पानी पीने से बचें

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, कुछ चीजों के साथ पानी पीने से भी बचना चाहिए। नहीं तो सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में खीरा, मूंगफली, अमरूद, गर्म दूध और घी व तेल से बनी चीजों को खाने के तुरंत बाद पानी पीने की गलती ना करें। नहीं तो पेट दर्द व पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static