क्रिसमस ट्री बनाएं अलग-अलग थीम से

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 03:46 PM (IST)

क्रिसमस ट्री: साल के अंत में आने वाले त्योहार क्रिसमस का हर किसी के बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरी दुनिया में यह फेस्टिवल बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बच्चे को सांता और क्रिसमस ट्री को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित होते हैं। आभी इस दिन को आने में कुछ समय बाकी है लेकिन लोग अभी से डैकोरेशन की तैयारियां करने लगे हैं। बाजार भी लाइटिंग और डैकोरेशन के रंग-बिरंगे थीम से सजे पड़े हैं। बच्चों ने तो क्रिसमस ट्री christmas tree सजाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं अगर आप अपने नन्हें-मुन्ने को कुछ क्रिएटिव सीखाना चाहते हैं तो क्रिसमस ट्री के अलग-अलग थीम आपके काम आ सकते हैं। 

क्रिसमस ट्री प्लास्टिक के चम्मच से बनाए 

जरूरी सामान
प्लास्टिक के चम्मच
कार्डबोर्ड (त्रिकोण आकार का)
पेंट
हॉट ग्लू
मोती या डेकोरेशन का जरूरी सामान

क्रिसमस ट्री बनाने का तरीका

1. क्रिसमस ट्री बनाने के लिए सबसे पहले गत्ते के कार्ड बोर्ड को त्रिकोण आकार में ग्लू के साथ चिपका लें।
2. इसके बाद प्लास्टिक के चम्मच को अगले हिस्से को काट कर इसकी स्टिक अलग कर लें।
3. रंग किए हुए चम्मच के अगले हिस्से को त्रिकोण आकार के गते पर हॉट ग्लू की मदद से चिपकाते जाएं।
4. अब इस पर पसंदीदा रंग स्प्रै पेंट कर लें।   
5. रंग सूख जाने पर डैकोरेशन के लिए मोती, लाइट, स्टार, छोटे-छोटे गिफ्ट से ट्री लगाएं। इस पर आप लाइटिंग भी लगा सकते हैं। 

PunjabKesari, christmas tree, christmas tree photo,christmas tree images,christmas tree pictures,christmas tree pic, क्रिसमस ट्री इमेज

सीढ़ी से भी आप क्रिसमस ट्री बना सकते हैं। इसके लिए सीढ़ी पर लाइटिंग लगा कर डोकेरेट करें। 

PunjabKesari, christmas tree, christmas tree photo,christmas tree images,christmas tree pictures,christmas tree pic, क्रिसमस ट्री इमेज

वुड स्लाइस को जोड़कर भी क्रिसमस ट्री बनाया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Related News

static