अगर दिवाली की सुबह दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है
punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 10:20 AM (IST)

नारी डेस्क : 20 अक्टूबर को देशभर में दीपों का महापर्व दिवाली हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और शुभ संकेतों का दिन भी माना जाता है। कहते हैं, अगर दिवाली की सुबह आपको कुछ खास दृश्य या संकेत दिखाई दें, तो समझिए कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है।
गौ माता के दर्शन
दिवाली की सुबह अगर आपके द्वार पर गौ माता स्वयं खड़ी दिखाई दें, तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।
यह इस बात का प्रतीक है कि आपके घर में समृद्धि, खुशहाली और धन-धान्य का आगमन होने वाला है।
इस समय गौ माता को रोटी, गुड़ या हरा चारा खिलाना पुण्यदायक और लक्ष्मीप्राप्ति का साधन माना जाता है।
काली चींटियां, छछूंदर या छिपकली का दिखना
दिवाली की सुबह यदि अचानक से आपको काली चींटियां, छछूंदर या छिपकली दिखाई दें, तो यह किसी अपशकुन का नहीं बल्कि शुभ संकेत का प्रतीक है।
पौराणिक मान्यता है कि इन जीवों का दिखना बताता है कि मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं और जल्द ही घर में धन-वृद्धि और समृद्धि का संचार होगा।
यें भी पढ़ें : दिवाली की रात क्यों खोलकर रखे जाते हैं घरों के दरवाजे? जानें इसके पीछे का रहस्ह
साधु-संत का आगमन
अगर आज आपके घर या आंगन में साधु-संत, फकीर या कोई भिक्षु आ जाएं, तो उन्हें खाली हाथ विदा न करें।
उन्हें आदरपूर्वक दान-दक्षिणा, भोजन या वस्त्र देकर विदा करें।
कहते हैं, यह कार्य आपके घर में शांति, समृद्धि और शुभ ऊर्जा लाता है।
ऐसा होना मां लक्ष्मी की विशेष कृपा का संकेत माना जाता है।
शंख, घंटी या आरती की ध्वनि सुनाई देना
दिवाली की सुबह अगर आपके कानों में शंख, घंटियों या आरती की मधुर ध्वनि सुनाई दे, तो यह अत्यंत आध्यात्मिक और शुभ संकेत है।
यह इस बात का प्रतीक है कि आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा और दैवी शक्तियों का आशीर्वाद व्याप्त है।
इस ध्वनि को सुनते ही मन में “जय लक्ष्मी माता” का जप करें। इससे मन, घर और वातावरण तीनों पवित्र हो जाते हैं।
दिवाली पर शुभ संकेतों का महत्व
दिवाली की सुबह इन शुभ संकेतों का मिलना मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक होता है।
इस दिन व्यक्ति को नकारात्मक सोच, क्रोध, और आलस्य से दूर रहकर सकारात्मक भावना और भक्ति भाव के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
कहते हैं, जो व्यक्ति दिवाली की सुबह शुभ संकेतों के दर्शन करता है, उसके जीवन में आने वाले वर्ष भर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
यें भी पढ़ें : दिवाली पर जन्मे बच्चों के रखें ये खास नाम: लड़का हो या लड़की, दोनों के लिए परफेक्ट!
दिवाली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और शुभ संकेतों को पहचानने का पर्व है।
अगर आज आपको इनमें से कोई संकेत मिले, तो विश्वास रखें। मां लक्ष्मी आपके द्वार पर पधार चुकी हैं।
इस दिवाली दीप जलाएं, सकारात्मकता फैलाएं और हर दिल में रोशनी जगाएं।