6 महीने पहले दी थी तलाक की अर्जी.., Govinda-Sunita के Divorce पर वकील का बड़ा खुलासा"
punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 05:15 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आजकल स्टार कपल्स के तलाक की खबरें चर्चा का विषय बन चुकी हैं। ऐसा लगता है जैसे तलाक भी अब एक ट्रेंड सा बन गया है। हाल ही में, अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अलग होने की अफवाहों ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। उनके फैंस इस खबर से चौंक गए थे, लेकिन अब तक इस कपल ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अब गोविंदा के वकील ने इन डिवोर्स रूमर्स पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं, गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबरों में कितनी सच्चाई है।
सुनीता ने छह महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी
जब से गोविंदा और सुनीता की 37 साल पुरानी शादी में दरार की खबरें सामने आईं, तब से सभी लोग हैरान थे। गोविंदा और सुनीता को फिल्म इंडस्ट्री का एक पावर कपल माना जाता था, ऐसे में इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया। इस मामले में गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड का बयान सामने आया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वकील ने बताया कि सुनीता ने करीब छह महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन इसके बाद कपल ने अपने सारे मुद्दे सुलझा लिए और अब वे फिर से एक साथ हैं।
क्या गोविंदा और सुनीता तलाक लेंगे?
इस बारे में वकील ने और भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, "वे तलाक नहीं ले रहे हैं और साथ ही रहेंगे। हम नए साल पर नेपाल भी गए थे और पशुपतिनाथ मंदिर में एक साथ पूजा की थी। अब उनके बीच सब कुछ ठीक है। कपल्स के बीच ऐसी बातें होती रहती हैं, लेकिन वे मजबूत हैं और हमेशा एक साथ रहेंगे।" इस बयान से साफ हो गया कि अफवाहें बेबुनियाद हैं और दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं है।
ये भी पढ़े: गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में खटास! पत्नी सुनीता के 5 ताजा बयान से सब हैरान
अलग-अलग रहने की खबरों का खंडन
इसके अलावा, गोविंदा और सुनीता के अलग-अलग रहने की खबरों को भी वकील ने गलत बताया। उन्होंने कहा, "गोविंदा अब एक सांसद हैं और सरकारी कामों के चलते उन्होंने एक बंगला खरीदा है, जहां वह कभी-कभी पूरी रात रुक जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद, वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ उसी फ्लैट में रहते हैं, जहां वे शादी के बाद से रह रहे हैं।" इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि दोनों के बीच कोई दरार नहीं है, बल्कि यह एक सामान्य पारिस्थितिक बदलाव था।