World Plastic Surgery Day: कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी में जानिए फर्क

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 06:13 PM (IST)

आज दुनियाभर में "विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस" मनाया जा रहा है। प्लास्टिक सर्जरी करवाने का चलन सिर्फ एक्ट्रेस या मॉर्डल्स में ही नहीं बल्कि आम लड़कियों में भी काफी देखने को मिलता है। सर्जरी दो तरह की होती है प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी। लेकिन लड़कियां इन दोनों को एक ही समझ लेती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों में क्या फर्क है और सर्जरी किस लिए करवाई जाती है।

PunjabKesari

जानिए कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी में फर्क

एक्सपर्ट की मानें तो कॉस्मेटिक सर्जरी प्लास्टिक सर्जरी का ही एक हिस्सा है। अगर बात करें इन दोनों के बीच के फर्क की तो कॉस्मेटिक सर्जरी पूरी तरह शरीर के किसी अंग के सौंदर्य पर केन्द्रित होती है। इसमें अंगों को मनचाहा आकार देना शामिल है। वहीं, प्लास्टिक सर्जरी का सहारा किसी घटना, चोट के कारण बिगड़े चेहरे को ठीक करने के लिए लिया जाता है। किसी दुर्घटनावश चमड़ी के जलने अथवा क्षतिग्रस्त होने पर प्लास्टिक सर्जरी के जरिए उस हिस्से को ठीक किया जाता है। ऐसी सर्जरी कई चरणों में की जाती है। वहीं प्लास्टिक सर्जरी के जरिए सिजेरियन के दागों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। 

सर्जरी के मामले में भारत आगे

PunjabKesari

हमारे देश ने प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में काफी तरक्की की है। बता दें कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने के मामले में भारत चौथे स्थान पर है जबकि अमेरिका ब्राजील और चीन पहले-दूसरे स्थान पर है। इतना ही नहीं, भारत में प्लास्टिक सर्जरी का कारोबार 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। हालांकि यहां प्लास्टिक सर्जरी करवाने वालों में 10% विदेशी होते हैं।

मनचाहे बदलाव के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास

प्लास्टिक सर्जरी से केवल मनचाहा बदलाव ही नहीं मिलता बल्कि इसस आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस सर्जरी के जरिए नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप दे सकते हैं। इसके साथ ही दुर्घटनाओं अथवा गंभीर बीमारियों के शिकार लोग लोगों में खोए हुए चेहरे के साथ खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस लौट आता है। कई लड़कियां सांवले रंग को गोरा बनाने वाली सर्जरी भी करवाती हैं। 

PunjabKesari

फायदे के साथ सर्जरी के कुछ नुकसान

जहां एक तरफ सर्जरी के कुछ फायदे भी होते है वहीं कई बार यह हानिकारक भी हो सकती है। जी हां, अगर सर्जरी करते समय जरा-सी लापरवाही हो जाए तो आपका चेहरा बिगड़ भी सकता है। कई बार इसके कारण शरीर में हार्मोन भी असंतुलित हो जाते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा इससे स्किन रैशेज, खुजली, जलन की समस्या भी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static