Health: पाइल्स मरीजों के लिए डाइट, क्या खाएं और किसे करें Avoid?
punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 07:22 PM (IST)

पाइल्स यानि बवासीर, काफी तकलीफ देने वाली बीमारी हैं। अक्सर झिझक के चलते लोग इस बीमारी के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते लेकिन नजरअंदाज करने यह इंफैक्शन और भी बढ़े लगता है, जिसके साथ अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यह 2 तरह की होती हैं, खूनी और मस्से वाली बवासीर। ये बीमारी एक बार ठीक होने के बाद दोबारा फिर से हो जाती हैं इसलिए इसमें खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं पाइल्स में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
बवासीर में क्या खाएं
साबुत अनाज
अगर आप भी पाइल्स के शिकार हैं तो डाइट में साबुत अनाज जैसे- ब्रैन सिरियल, दलिया और ब्हीट पास्ता आदि शामिल करें। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट साफ करने और पाइल्स के दर्द से राहत दिलाता है।
हरी सब्जियां
विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हरी सब्जियों जैसे ब्रोकली, गाजर, स्प्राउट्स, पत्तागोभी, टमाटर और खीरे का सेवन भी पाइल्स मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
फल
फलों में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बॉवेल मूवमेंट को रेगुलेट करते हैं। इससे पाइल्स में राहत मिलती है। इसके लिए आप सेब, लीची, अंजीर, पपीता, तरबूज, केला, एवोकाडो और बेरीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
भरपूर पानी पीएं
इस समस्या में कम से कम रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे मल त्याग में आसानी होती है और कब्ज की समस्या नहीं होती।
मूली का सेवन
रोजाना मूली का सेवन करने से भी पाइल्स या बवासीर की समस्या से राहत मिलती हैं। मूली में पाएं जाने वाले गुण बवासीर से राहत दिलाने का काम करते हैं।
छाछ पीएं
छाछ या दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में पाए गुण शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। इसके साथ ही यह बवासीर के लक्षणों को कम करते हैं।
दालचीनी पाउडर
इसके लिए 1 चम्मच शहद में 1/4 चम्मच दालचीनी चूर्ण मिलाएं और रोजाना खाएं। बवासीर से बहुत जल्दी छुटकारा मिलेगा।
इन चीजों से करें परहेज
जंक फूड्स
पाइल्स से पीड़ित लोग जंक फूड, फास्ट फूड्स व मैदे से बनी चीजों से जितना हो सके, दूरी बनाएं रखें। इसके अलावा बाहर का स्पाइसी फूड खाने से भी परहेज करें और घर पर भी हल्का तीखा खाना बनाकर ही खाएं।
चावल और सब्जियां
अगर आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं तो चावल कम खाएं। इसके अलावा सब्जियों में हरी या लाल मिर्च, भिंडी, अरबी और बैंगन का सेवन भी ना करें। इसके अलावा पाइल्स के मरीज राजमा, छोले, उड़द, चने, मीट, अंडा और मछली का सेवन भी ना करें।
धूम्रपान और गुटखा
शराब, सुपारी, गुटखा, पान मसाला, सिगरेट पीने से भी बवासीर की समस्या बढ़ जाती है। जो लोगों बवासीर की समस्या से परेशान है उनको नशे से दूर रहना चाहिए।