क्या मलाइका को मिला प्यार में धोखा? अर्जुन के बर्थडे पर बताया अपने टूटे दिल का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 05:43 PM (IST)

बॉलीवुड में रिश्ते बिगड़ना और बनना तो आम बात है। जहां एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सालों के प्यार को नया नाम दे दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी के बीच दूरियां काफी बढ़ गई है। लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हमेशा खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था पर अब लगता है उनको किसी की नजर लग गई है। एक बार फिर इनके ब्रेकअप की अफवाहों ने जोड़ पकड़ लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City Showstoppers (@htcityshowstoppers)


भले ही इस कपल के बीच उम्र का  काफी लंबा फासला है, पर इनकी प्यार में कोई कमी दिखाई नहीं देती थी। पर पिछले कुछ समय से इनका प्यार काफी फिका नजर आ रहा है। फैंस को उस समय निराशा हाथ लगी जब अर्जुन कपूर के खास दिन पर मलाइका कहीं दिखाई नहीं दी। अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे एक्टर ने कल रात ग्रैंड पार्टी की जिसमें कई सितारे शामिल हुए।

PunjabKesari
इस पार्टी में जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, वरुण धवन, नताशा, आदित्य रॉय कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर जैसे कई और सिलेब्रिटीज़ नजर आए। कैमरों को इंतजार था मलाइका का पर वह नहीं आई। इतना ही नहीं उन्होंने अर्जुन के लिए कोई बर्थडे पोस्ट भी नहीं शेयर किया। वह हर साल अर्जुन के खास दिन पर बेहद ही प्यार भरे नोट शेयर करती थी पर इस बार उन्होंने बर्थडे विश की जगह क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा है, ‘मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं आंखें बंद करके भरोसा कर सकूं.’। वैसे तो उन्होंने इसमें कोई कैप्शन नहीं दिया है पर लोगों का मानना है कि अर्जुन ने उन्हें धोखा दिया है तभी वह इस तरह के पोस्ट शेयर कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'मलाइका और अर्जुन ने कुछ भी ठीक ना होने के चलते अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में दोनों सम्मनजनक तरीके से चुप्पी बरकरार रखेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static