धीरेंद्र शास्त्री ने दी 4 बच्चे पैदा करने की सलाह, बोले- शादी के बाद मैं भी बढ़ाऊंगा आबादी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 12:55 PM (IST)
नारी डेस्क: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खबरों में बना रहना अच्छे से आता है। वह कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। अब उन्होंने बच्चों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने चादर चढ़ाने की परंपरा को लेकर भी बड़ी राय दी है। शास्त्री जी ने लड़कियों को भी सही रास्ते पर जाने की सलाह दी है।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan | Bageshwar Dham Chief, Dhirendra Krishna Shastri says," The decreasing number of Hindus is a matter of great worry in India. Hindus should give birth to at least 4 children...To stop religious conversion, Hindus will have to have pride in Sanatan… pic.twitter.com/nR1TprEfHA
— ANI (@ANI) February 23, 2026
अजमेर जिले के पुष्कर में हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम ने कई बड़ी- बड़ी बातें की हैं। उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या, धर्मांतरण और युवाओं के भटकाव पर सीधे और तीखे शब्दों में अपनी राय रखी। उनका कहना है कि भारत में हिंदुओं की घटती संख्या और बढ़ता मजहबी प्रभाव देश को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। अगर सनातन को सुरक्षित रखना है, तो हर हिंदू को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए।
शास्त्री जी ने तो यह भी कह दिया कि विवाह होने के बाद वे खुद भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा- हिंदुओं को अपने धर्म पर गर्व करना होगा। शास्त्री जी ने बेटियों को सोशल मीडिया के भटकाव से बचने की सलाह दी। उन्हेंने कहा- इंस्टाग्राम पर नाचने वाली रील बनाने के बजाय बेटियों को आईएएस, आईपीएस, दुर्गा और काली बनना चाहिए। उन्होंने सनातनी परंपराओं को छोड़कर दूसरी संस्कृतियों के अंधानुकरण को गलत बताया
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा- यदि हिंदुओं को चादर चढ़ाने का शौक है तो पुष्कर आकर पिंडदान करें, उनका बेड़ापार हो जाएगा।कथा के बाद एक निजी होटल में दिए गए विशेष प्रवचन में शास्त्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उद्योगपति एलन मस्क और चर्चित ‘एपस्टीन फाइल’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब दुनिया के बड़े नेता और अरबपति भी चिंताओं से घिरे बताए जाते हैं, तो आम व्यक्ति को अनावश्यक चिंता नहीं पालनी चाहिए।

