कई दिनों से अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र को लेकर आई अच्छी खबर, हालत में हो रहा है सुधार

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 04:48 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जल्द ही 90 साल के हो जाएंगे, लेकिन खबरों के मुताबिक वे उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती एक्टर को लेकर खबर आई थी कि वह टिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी टीम ने इन दावों को खारिज कर दिया है। करीबी सूत्रों ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार है और उन्हें नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस लगातार उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। 


वेंटिलेटर पर हैं एक्टर

10 नवंबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से आई एक नई रिपोर्ट में बताया गया कि 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत गंभीर लग रही है और उनके लाखों प्रशंसक उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके परिवार के सदस्य सुबह से ही अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, न तो परिवार और न ही अस्पताल ने कोई बयान जारी किया है। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और उन पर इलाज का असर हो रहा है।


1 नवंबर को अस्पताल में हुए थे भर्ती

इससे पहले, 1 नवंबर, 2025 को धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके एक करीबी सूत्र ने इसे सामान्य रूटीन चेक-अप बताया, जिसके चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। अंदर की खबर यह भी है कि धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस वापस जाने के बजाय, अपनी जांच पूरी होने तक अस्पताल में ही रुकने का फैसला किया, क्योंकि इस उम्र में यह उनके लिए काफी थका देने वाला था। उनके बेटे भी अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं और अपने पिता के स्वास्थ्य पर नज़र रख रहे हैं। 

 

परिवार भी परेशान

एक सूत्र ने कहा- "धर्मेंद्र कई नियमित जांचों से गुज़रते हैं, जिन्हें पूरा होने में आमतौर पर लगभग दो से तीन दिन लगते हैं। चूंकि वह 89 वर्ष के हैं, इस उम्र में रोज़ाना यात्रा करना थका देने वाला हो सकता है। इसलिए, उन्होंने रोज-रोज आने-जाने के बजाय खुद अस्पताल में रहकर सभी जांचें एक साथ करवाने का फैसला किया। उनके बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, जो इस समय अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, अपने पिता के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और मेडिकल जांचों और उनके नतीजों के बारे में अपडेट ले रहे हैं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static