हीमैन धर्मेंद्र ने अपने करीबी दोस्त के बर्थडे पर ली अंतिम सांस, जानें कौन है वो खास?
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 05:26 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ। वे 90 वर्ष के थे। धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा उसी दिन कहा जब उनके बेहद खास दोस्त सलमान खान के पिता सलीम खान का 90वां जन्मदिन था।
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान पूरे देओल परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसमें शामिल थे: सलमान खान, सलीम खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और संजय दत्त।

धर्मेंद्र और सलीम खान की खास दोस्ती
धर्मेंद्र और सलीम खान की दोस्ती बेहद पुरानी है। दोनों एक-दूसरे को 1958-59 से जानते थे। सलमान खान ने भी कई बार धर्मेंद्र को अपने पिता का दर्जा दिया। सलीम-जावेद ने 1972 में आई फिल्म ‘सीता और गीता’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘शोले’ की स्क्रिप्ट भी सलीम-जावेद ने लिखी थी, जिसमें धर्मेंद्र ने वीरू का रोल निभाया। 1998 में धर्मेंद्र और सलीम खान फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में भी नजर आए, जिसमें धर्मेंद्र ने काजोल के चाचा का किरदार निभाया।
धर्मेंद्र और सलीम खान की दोस्ती और जुड़ाव सलमान खान के पूरे परिवार तक फैला हुआ था। धर्मेंद्र के निधन ने बॉलीवुड और उनके चाहने वालों को गहरा दुख दिया। उनके योगदान और शानदार अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा।

