खुशी कपूर का मेकअप ट्रिक है खतरनाक? 1 लिपस्टिक से कर रही हैं 2 काम, डॉक्टर ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 12:47 PM (IST)

 नारी डेस्क: श्रीदेवी की बेटी और उभरती अभिनेत्री खुशी कपूर अक्सर अपनी सादगी और स्टाइलिश लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपना पसंदीदा मेकअप हैक साझा किया, जो सुनने में आसान और किफायती लगता है। खुशी कपूर का कहना है कि यह तरीका उनके मेकअप लुक को नैचुरल और ग्लोइंग बनाता है, साथ ही उन्हें नया प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ती। खुशी कपूर ने बताया कि वह एक ही लिपस्टिक से दो काम करती हैं। सबसे पहले, वह इसे होंठों पर लगाती हैं। इसके बाद, वही लिपस्टिक वह ब्लश की तरह अपने गालों पर भी इस्तेमाल करती हैं। भारत में कई महिलाएं भी यही तरीका अपनाती हैं, जिससे एक प्रोडक्ट में कई फायदे मिलते हैं।

डॉक्टर की राय — क्या यह सुरक्षित है?

डर्मेटोलॉजिस्ट  के अनुसार, होंठों पर लगाने वाली लिपस्टिक को चेहरे के अन्य हिस्सों पर लगाना सही नहीं है। उन्होंने बताया कि लिपस्टिक में अक्सर डार्क पिगमेंट्स, मेटल ऑक्साइड्स और वैक्स जैसे तत्व होते हैं, जो चेहरे की नाजुक त्वचा के लिए भारी पड़ सकते हैं। चेहरे पर ऐसे केमिकल्स लगाने से स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। इसका नतीजा हो सकता है कि चेहरे पर मुंहासे और एक्ने उत्पन्न हों, स्किन में इरिटेशन हो, और समय से पहले झुर्रियां आने लगें। इसलिए डॉक्टर इसे सुरक्षित नहीं मानतीं।

लिपस्टिक का अत्यधिक इस्तेमाल भी नुकसानदेह

लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल सिर्फ होंठों के लिए भी ठीक नहीं है। बार-बार लिपस्टिक लगाने से होंठ सूखने लगते हैं, उनमें खुरदरापन आ जाता है और लिपस्टिक पैची दिखाई देने लगती है। इसलिए वह सलाह देती हैं कि लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा लिप बाम या मॉइस्चराइज़र लगाएं। इसके बाद ही लिपस्टिक की एक लेयर लगाएं और सूखने के बाद दोबारा लगाएं। यह होंठों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

ब्लश के लिए सुरक्षित विकल्प

अगर आप लिपस्टिक के बजाय सुरक्षित तरीका अपनाना चाहती हैं, तो क्रीम बेस्ड ब्लश का इस्तेमाल करना बेहतर है। इसके अलावा, हल्के हाथों से टिंटेड मॉइस्चराइज़र भी चेहरे पर ब्लश के लिए लगाया जा सकता है। ये प्रोडक्ट्स खासतौर पर चेहरे के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए इनमें वह भारी पिगमेंट नहीं होते जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 आसान लेकिन हमेशा सुरक्षित नहीं

खुशी कपूर का मेकअप हैक वाकई स्मार्ट और किफायती है, लेकिन यह हर त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या एक्ने की समस्या है, तो इस तरह के प्रयोग से बचना चाहिए। सुंदरता तभी टिकती है जब त्वचा स्वस्थ हो, इसलिए कंजूसी से ज्यादा जरूरी है सही देखभाल और सुरक्षा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static