Delta+ वेरिएंट ने फिर बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 05:14 PM (IST)

कोरोना वायरस के डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट के चलते भारत समेत कई देशों को हाई अलर्ट की स्थिति में डाल दिया है। डेल्टा प्लस, कोविड -19 स्ट्रेन का म्यूटेशन है, जिसे पहली बार भारत में पाया गया था। जबकि महामारी की दूसरी लहर के लिए के लिए इसके पहले म्यूटेशन डेल्टा को जिम्मेदार माना जा रहा है। ऐसे में वैज्ञानिकों को डर है कि डेल्टा+ संभावित तीसरी लहर का कारण ना बन जाए। अब तक 11 देशों में डेल्टा प्लस के पॉजिटिव केसों का पता चला है।

'डेल्टा प्लस' कोविड -19 संस्करण क्या है?

सबसे पहले यह जानना चाहिए कि वास्तव में 'डेल्टा प्लस' क्या है। कोरोना वायरस म्यूटेंट का नया स्ट्रेन डेल्टा प्लस ने दुनिया को महामारी की संभावित तीसरी लहर से पहले चिंतित कर दिया है। डेल्टा प्लस (B.1.617.2.1/(AY.1), SARS-CoV-2 कोरोनावायरस का एक नया संस्करण है, जो वायरस के डेल्टा स्ट्रेन (B.1.617.2 वेरिएंट) में उत्परिवर्तन के कारण बनता है। चूंकि अभी  इसकी गंभीरता या एंटीबॉडी के प्रतिरोध के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है इसलिए वैज्ञानिकों को अधिक चिंता है।

पहले म्यूटेशन से 'डेल्टा प्लस' कितना खतरनाक?

डेल्टा प्लस ने K417N म्यूटेशन भी हासिल कर लिया है, जो दक्षिण अफ्रीका के बीटा वेरिएंट में पाया गया था। कुछ वैज्ञानिकों को डर है कि डेल्टा प्लस की मौजूदा विशेषताएं चिंता का कारण बन सकती है।

PunjabKesari

'डेल्टा प्लस' वेरिएंट पर टीकों की प्रभावशीलता

नया वैरिएंट कोविड -19 टीकों के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को चकमा देने में सक्षम हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डेल्टा प्लस में न केवल वे सभी लक्षण हैं जो मूल डेल्टा स्ट्रेन में थे बल्कि इसमें बीटा म्यूटेशन (K417N) के लक्षण भी हैं।

कई देशों तक पहुंचा नया म्यूटेशन

16 जून तक 11 देशों में नए डेल्टा प्लस के लगभग 200 मामले पाए गए, जिसमें ब्रिटेन (36), कनाडा (1), भारत (18), जापान (15), नेपाल (3), पोलैंड ( 9), पुर्तगाल (22), रूस (1), स्विट्ज़रलैंड (18), तुर्की (1), और संयुक्त राज्य अमेरिका (83) शामिल है। अकेले भारत में, महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस के लगभग 40 मामलों का पता चला है। हालांकि, भारत और यूके में अभी तक नए संस्करण के किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है।

PunjabKesari

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन

खबरों के अनुसार, डेल्टा प्लस वेरिएंट महाराष्ट्र के 7 जिलों में पहुंच चुका है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार (24 जून) को कैबिनेट बैठक के दौरान लॉकडाउन लगाने पर चर्चा की। कहा जा रहा है कि हालात ऐसे हैं कि जल्दी पाबंदियां लागू की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static