एक और नान खाने पर हो जाएंगे मजबूर, बनाकर देखें जेस्टी पनीर सब्जी

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 12:20 PM (IST)

संडे के दिन सभी को कुछ खास खाने को दिल करता है। नॉनवेजिटेरियन लोगों के पास तो कई ऑप्शन होते हैं, मगर वेज लोगों के लिए पनीर ही एक ऑप्शन बचता है। चीज चिली या फिर कड़ाही पनीर तो आप सभी खा ही चुके होंगे, आज आपको बनाना सिखाएंगे जेस्टी पनीर रेसिपी.. आइए जानते हैं पनीर बनाने के लिए जरूरी चीजें...

nari

जरूरी सामग्री:

पनीर - 500 ग्राम
कशमीरी लाल मिर्च - 5 ग्राम
सूखा धनिया बीज - 5 ग्राम
प्याज - 200 ग्राम
टमाटर - 100 ग्राम
इलायची - 2-3
लौंग - 8
गर्म मसाला पाउडर - 5 ग्राम
देसी घी - 40 ग्राम
फ्रेश क्रीम - 50 मि.ली.
दही - 100 ग्राम
सूखी गुलाब की पत्तियां - 5
नमक - स्वादानुसार
धनिया - 1 मुट्ठी बारीक कटा हुआ

nari

पनीर बनाने की विधि:

-पनीर को टुकड़ों में काटकर इनपर हल्दी, लाल मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
-फिर थोड़े से तेल में पनीर को शैलो फ्राई कर लें।
-पैन में तेल गर्म करें, उसमें कशमीरी लाल मिर्च डालें, साथ ही धनिया के बीज, लौंग और इलायची भी डाल दें, 2 मिनट तक भूनें। 
-जब मसालों का रंग बदल जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें।
-अब प्याज और टमाटर को चकौर काटकर पैन में डाल दें, जब प्याज टमाटर गलने लगें तो साथ ही गुलाब की पंखुड़ियां भी इसमें मिला दें। 
-2-3 मिनट तक इन्हें सॉटे करें, और प्लेट में अलग से निकालकर रख लें।
-अब उसी पैन में दही लें, दही में गर्म मसाला डालकर धीमी आंच पर पकाएं, साथ-साथ हिलाते रहें।
-अब शैलो फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े भी डाल दें, साथ ही क्रीम भी ऐड कर दें।
-अच्छी तरह मिक्स करने के बाद धनिया की पत्तियों से इन्हें गार्निश करें।
-आपका जेस्टी पनीर बनकर तैयार है, इसे नान या फिर चपाती के साथ एंजॉय करें। 
-संडे स्पेशल के लिए यह एक बेस्ट और आसान पनीर रेसिपी है। 

nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static