Deepika Padukone का मैटरनिटी फैशन है हिट, मोटी रकम में बिका एक्ट्रेस का येलो गाउन

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 10:42 AM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में उनका ग्लो काफी बढ़ गया है। वहीं उनके फैशन के तो क्या ही कहने? हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में नजर आईं थी जहां पर उन्होंने बेहद खूबसूरत येलो गाउन पहना था। इसमें उनका बेबी बंप भी साफ- साफ नजर आ रहा था और वो बहुत प्यारी लग रही थीं। फैंस को एक्ट्रेस का ये गाउन इतना ज्यादा पसंद आया है कि वो नीलाम हो चुका है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। एक्ट्रेस का ये गाउन बिक गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका ने बेचा अपना येलो गाउन

दीपिका पिछले दिनों अपने ब्यूटी ब्रांड 82°E को प्रमोट करने एक इवेंट में पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने जो येलो गाउन पहना था वो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। एक्ट्रेस के इस लुक पर कई लड़कियों ने अपना दिल हार दिया। ये देखते हुए एक्ट्रेस ने इस गाउन को नीलामी कर दी। उन्होंने खुद इस बारे में अपने इंस्टा पेज पर पोस्ट किया। उन्होंने ड्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा , “फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है!? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है। बता दें, चैरिटी के लिए 'फ्रेश ऑफ द रैक' पहल के हिस्से के रूप में गाउन को नीलामी के लिए रखा गया था'। 

PunjabKesari

20 मिनट के अंदर बिक गया गाउन

ये पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद ये गाउन 34 हजार रूपये में बिक गया। दीपिका पादुकोण का ये गाउन पोस्ट लगाने के सिर्फ 20 मिनट के अंदर नीलाम हो गया। बता दें, दीपिका सिंतबर में ड्यू हैं। ये उनका और रणवीर का पहला बच्चा होगा। वहीं , एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म 'फाइटर' में नजर आई थीं। इसे अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में भी नजर आएंगी। वहीं प्रभास की फिल्म कल्कि 2898AD में काम करती नजर आएंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static