Good News: गुरमीत-देबिना के घर गूंजी किलकारी, नवरात्रि पर टीवी के ''राम-सीता'' के घर आई लक्ष्मी

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 12:28 PM (IST)

कल कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशखबरी आईं वहीं अब देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी। नवरात्रि के इस शुभ पर्व पर देबिना और गुरमीत के घर नन्हीं लक्ष्मी आई है। देबिना ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया, जिसकी खुशखबरी अब माता-पिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सोशल मीडियो पर खुद शेयर की खुशखबरी

देबिना और गुरमीत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "अत्यंत कृतज्ञता के साथ, हम इस दुनिया में अपनी "बेबी गर्ल" का स्वागत करते हैं। 3.4.2022। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार गुरमीत और देबिना, " 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

उनके द्वारा साझा किए गए पोस्ट में वे अपने बेबी गर्ल की एक झलक दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देबिना, गुरमीत जैसे ही मुट्ठी खोलते हैं तो उसमें से बेबी का हाथ निकलता है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले देबिना की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ अपनी प्रग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी।

बता दें गुरमीत और देबिना साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के पूरे 11 साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है, जिसे पाकर दोनों की खुशी को कोई ठिकाना नहीं। इस प्यारे वीडियो फैंस ना सिर्फ अपनी खूब प्यार बरसा रहे हैं बल्कि इस गुड न्यूज के लिए कपल को खूब बधाईयां भी दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static