सर्दियों में बनाएं स्पैशल डेट मिल्कशेक

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 10:12 AM (IST)

सर्दियों के मौसम में लोग खजूर खाना पसंद करते हैं। आप इसका मिल्कशेक भी बना सकते है। चलिए आज हम आपको खजूर का मिल्कशेक बनाने की रेसिपी बताते हैं। 

सामग्रीः-
खजूर- 250 ग्राम
दूध- 200 मि.ली.
बर्फ- 130 ग्राम
चीनी- 50 ग्राम
दूध क्रीम- 120 ग्राम
दूध- 300 मि.ली.

विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में 250 ग्राम खजूर और 200 मि.ली. दूध मिक्स करके 3 से 4 घंटे के लिए रख दें।
2. फिर ब्लेंडर में दूध में भिगोई हुई खजूर, 130 ग्राम बर्फ, 50 ग्राम चीनी, 120 ग्राम दूध क्रीम, 300 मि.ली. दूध डाल कर ब्लेंड कर लें।
3. डेट मिल्कशेक बन कर तैयार हैं। अब इसे गिलास में डाल कर सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static