खजूर और कॉफी मिल्कशेक

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 11:57 AM (IST)

जायका: मिल्कशेक काफी टेस्टी होता हैं। साथ में यह बनाने में भी बहुत आसान हैं। आपने कई तरह के मिल्कशेक पीए होगे जैसे कि चॉकलेट मिल्कशेक। आज हम आपको खजूर और कॉफी मिल्कशेक बनाना सिखाएंगे। आइए जाने इसे बनाने की विधि... 

सामग्री
- 1 कप खजूर(बीज निकाले हुए)
- 10 बड़े चम्मच कॉफी पाऊडर
- 6 कप दूध
- 5-6 हरी इलायची
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 3/4 कप ताजा क्रीम

विधि
1. सबसे पहले एक पैन में पानी और कॉफी पाऊडर डालकर गर्म करें।

2. अब इसमें शक्कर और हरी इलायची डालकर शक्कर को पिघलने तक गर्म करें। 

3. गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 

4. अब खजूर में थोड़ा सा दूध मिक्स करके ब्लेंडर में पीस लें। इसमें कॉफी वाला घोल, दूध और क्रीम डालकर मिलाएं। इसके बाद इसे ब्लेंडर में चलाएं।

5. मिल्क शेक को गिलास में निकाल लें। मिल्क शेक तैयार है इसे सर्व करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static