क्यों होते हैं अंडरआर्म्स डार्क? जानें वजह और इससे बचने के उपाय

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 09:52 AM (IST)

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या महिलाओं और लड़कियों को होती हैं इसकी वजह से फिर वह स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज जैसी ऑउटफिट नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में अगर कोई पहन भी ले तो लोगों के सामने बेहद शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई कारण हो सकते है। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे इसके पीछे की वजह और कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिन्हें अपनाने से आपको रातों रात फर्क दिखने लगेगा फिर आप चाहे जो मर्जी पहन भी सकती हैं। 

अंडरआर्म्स के डार्क होने की वजहें

- कई बार बहुत गर्म वैक्स यूज करने की वजह से। 
- हेयर रिमूवल क्रीम की वजह से। 
- कॉस्मेटिक उत्पाद का अधिक इस्तेमाल। 
- कई बार अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करने की वजह। 
- बहुत सी महिलाओं में यह दिक्कत हॉर्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी होती है। 

PunjabKesari
- बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से। 
- डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल की वजह से भी अंडरआर्म्स का रंग डार्क हो जाता है। 
- अंडरआर्म्स की ढंग से सफाई न की जाए तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगता है। 
- मेलेनिन के अधिक उत्पादन से भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या हो सकती है। 
- प्रेगनेंसी में भी स्किन का कलर डार्क हो सकता है। 
- डायबिटीज या उच्च इंसुलिन स्तर भी त्वचा के कालेपन की वजह होती है। 

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय:

शेव से बेहतर है वैक्स‍िंग 

शेव करने से बेहतर है कि आप अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स‍िंग ही करें। इससे बाल काफी अंदर से निकल जाते हैं और साथ में डेड-सेल्स भी हट जाते हैं, जिससे त्वचा साफ हो जाती है।

बेसन, दही, नींबू और हल्दी का पैक 

आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, दही, नींबू और हल्दी का पैक बना लें। इसे रोजाना 15-20 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाए। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

डियोडोरेंट का अधिक इस्तेमाल 

PunjabKesari

कई बार डियोडोरेंट के अधिक इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है। हो सके तो इसका संयमित इस्तेमाल करें और अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए दूसरे घरेलू नुस्खों को अपना सकते है। अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती है।

चंदन और गुलाब जल 

चंदन और गुलाब जल के पेस्ट को लगाने से भी अंडरआर्म्स का कालापन कम होता है।

बादाम तेल 

बादाम तेल से आप 5-10 मिनट के लिए अंडर आर्म्स की मालिश कर सकते है। डार्क अंडरआर्म्स में बादाम के तेल के फायदे भी देखे जा सकते हैं। बादाम के तेल में एमोलिएंटगुण होता है, जो स्किन टोन को सुधारने में मदद कर सकते है। यही नहीं, बादाम का तेल त्वचा को स्मूद (चिकना) और जवां बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है।

ट्री ऑयल 

PunjabKesari

अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल अच्छा विकल्प है। टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो कीटाणुओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी पैक 

हल्दी को फेस पैक की तरह लगाया जाता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का कर रंगत को निखार सकता है। अगर डार्क अंडरआर्म्स पर इसका उपयोग लगातार किया जाए, तो कालापन दूर हो सकता।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static