सूर्य ग्रहण के बीच Danny Leon का शानदार Stunt का खूबसूरत Video Viral

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 05:36 PM (IST)

नारी डेस्क : जहां भारत में लोग सूर्य ग्रहण लगने पर घर से बाहर निकलने में डरते हैं, वहीं यूरोप में लोगों ने इस शानदार नजारे को देखा भी और अपने कैमरों में कैप्चर भी कर लिया। सूर्य ग्रहण के बीच स्पेन के ओलंपिक स्केटबॉर्डर डैनी लियोन का हैरतअंगेज हवाई स्टंट किया जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही चंद्रमा ने सूर्य को ढकना शुरू किया डैनी हवा में उछले और कैमरे में कैद हो गए। शॉर्ट इतना शानदार था कि ऐसा लग रहा था जैसे डैनी आसमान में ग्रहण के सामने उड़े रहे हो। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया और लिखा ये उनकी जिंदगी का सबसे खास मूव है।

PunjabKesari

बता दें की पंचांग के अनुसार 12 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर लगा था। 12 अगस्त की रात 1:52 बजे शुरू होकर रात 11:06 बजे तक था। स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है, इसलिए स्थानीय पंचांग को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा।

कब और कहां लगा था सूर्य ग्रहण?

12 अगस्त 2026 को लगा यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण था। स्पेन में ग्रहण का आंशिक चरण शाम करीब 7:30 बजे CEST शुरू हुआ, जबकि अलग-अलग इलाकों में पूर्णता करीब 8:26 से 8:33 बजे CEST के बीच रही। NASA के अनुसार स्पेन के León शहर में पूर्णता करीब 8:28 से 8:30 PM के बीच रही। वहीं Valencia में यह लगभग 8:32 से 8:33 PM और Zaragoza में करीब 8:29 से 8:30 PM के बीच रही। स्पेन के अलावा आइसलैंड और पुर्तगाल के कुछ हिस्से भी पूर्ण ग्रहण के रास्ते में थे। यूरोप के कई दूसरे देशों में लोगों ने आंशिक सूर्य ग्रहण देखा।

PunjabKesari

क्यों खास था 12 अगस्त का ग्रहण?

पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए पूरी तरह ढक देता है। पूर्णता के दौरान आसमान कुछ समय के लिए असामान्य रूप से अंधेरा दिखाई दे सकता है और सूर्य का बाहरी वातावरण यानी कोरोना नजर आ सकता है। इसी वजह से 12 अगस्त का ग्रहण यूरोप में खगोल प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए खास मौका बना। स्पेन में बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने के लिए अलग-अलग जगहों पर पहुंचे।

PunjabKesari

डैनी लियोन का वीडियो क्यों हुआ वायरल?

ग्रहण अपने आप में बेहद दुर्लभ और खूबसूरत खगोलीय घटना थी, लेकिन डैनी लियोन ने इसे अपने स्केटबोर्ड स्टंट के साथ जोड़कर एक ऐसा विजुअल बना दिया, जो सामान्य ग्रहण की तस्वीरों से बिल्कुल अलग था। उनकी छलांग, ग्रहण और कैमरे की टाइमिंग एक ही फ्रेम में आ गई। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। डैनी ने इस खास मूव को अपनी जिंदगी के सबसे यादगार स्केटबोर्डिंग पलों में से एक बताया।

यें भी पढ़ें : Urine से भरी बोतलें और 8,000 टन कचरा, कांवड़ यात्रा के बाद गंगा का हुआ बुरा हाल

एक तरफ आसमान में चंद्रमा सूर्य को ढक रहा था और दूसरी तरफ डैनी लियोन हवा में स्केटबोर्ड के साथ छलांग लगा रहे थे। दोनों घटनाएं एक ही फ्रेम में कैद हुईं तो नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static