Healthy Recipe: नाश्ते में खाएं दलिया, वजन रहेगा कंट्रोल और मिलेंगे कई फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 11:08 AM (IST)

सुबह नाश्ते में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। दरअसल नाश्ता हेल्दी होने से हमें दिनभर काम करने की शक्ति मिलती है। कमजोरी, थकान दूर होकर दिनभर तरोताजा व ऊर्जावान महसूस होता है। डायटिशियन अनुसार, नाश्ते में दलिया खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी, फाइबर आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके सेवन से वजन व डायबिटीज कंट्रोल रहती है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। चलिए आज हम आपको दलिया खाने के फायदे व उसे बनाने की हेल्दी रेसिपी बताते हैं...

दलिया रेसिपी

 

सामग्री

दलिया- 1,1/2 कप
रिफाइंड या ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
प्याज- 1 (कटा हुआ)
सब्जियां (गाजर, बीन्स, ब्रोकली, शिमला मिर्च, मटर)- 1 कप (कटी हुई)
लहसुन-अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर- 1/2-1/2 चम्मच
नमक- स्वाद आनुसार
पानी- 3-4 कप

PunjabKesari

विधि

. पैन में तेल गर्म करके प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें।
. प्याज के सुनहरा भूरा होने पर इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालें।
. इसमें सब्जियां मिलाकर 3-4 मिनट तक भूनें।
. अब दलिया मिलाकर 3-4 मिनट तक भूनें।
. इसमें पानी मिलाएं और ढककर पकने दें।
. बीच-बीच में दलिया चैक करते रहें।
. पानी सूख जाने पर इसे पकाएं।
. लीजिए आपका नमकीन दलिया बनकर तैयार है।
. इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर देसी घी से गार्निश करके सर्व करें।

चलिए अब जानते हैं दलिया खाने के फायदे...


डायबिटीज रखे कंट्रोल

इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। साथ ही यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। वहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स फायदेमंद माने जाते हैं। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें धीरे-धीरे ग्लूकोज में बदलते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही खून में अतिरिक्त शुगर घुलने की समस्या भी नहीं रहती है। ऐसे में डायबिटीज मरीजों के नाश्ते में दलिया जरूर खाना चाहिए।

PunjabKesari

दिल रखे स्वस्थ

दलिया शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक आदि से बचाव रहता है।

शरीर को मजबूती दिलाए

दलिया में प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा अधिक होती है। डाइटीशियन अनुसार इसे सुबह नाश्ते में खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से मसल्स मजबूत होती हैं। इसके साथ ही शरीर में मजबूती आती है।

वजन घटाए

दलिया गेहूं को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर तैयार किया जाता है। इसलिए इसमें फाइबर अधिक होती है। एक्सपर्ट अनुसार, फाइबर से भरपूर चीजें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी काफी कम होती है। ऐसे में दलिया का सेवन करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से कम होकर बॉडी को सही शेप मिलती है। इसके अलावा इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होकर पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती है।

PunjabKesari

मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं दलिया

गेहूं से तैयार दलिया एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म लेवल तेजी से बूस्ट होता है और शरीर के सभी अंग एकदम हेल्दी रहते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static