डाकू से इंस्पायर्ड दलेर मेहंदी का नाम, 11 साल की उम्र में छोड़ा था घर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 05:32 PM (IST)

भांगड़ा को दुनियाभर में फेमस करने वाले सिंगर दलेर मेहंदी आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। सिंगर होने के साथ-साथ वह एक गीतकार, लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। क्या आप जानते हैं कि बचपन से ही संगीत में अपनी रूचि रखने वाले दलेर मेहंदी के नाम के पीछे एक बेहद रोचक कहानी है...तो चलिए आपको बताते हैं क्या है वो किस्सा...

PunjabKesari

डाकू से इंस्पायर्ड दलेर मेहंदी का नाम

दलेर मेहंदी के माता-पिता ने उस समय एक डाकू दलेर सिंह के नाम से प्रभावित होकर उनका नाम दलेर सिंह रखा। लेकिन जब दलेर थोड़े बड़े हुए तो मशहूर गायक परवेज मेहंदी के नाम पर उनके नाम से 'सिंह' हटाकर 'मेहंदी' जोड़ दिया गया था। इस तरह उनका वह दलेर सिंह से दलेर मेहंदी बन गए। दलेर मेहंदी के परिवार में पिछले सात पीढ़ियों से सिंगिंग की परंपरा चली आ रही है।

11 साल की उम्र में छोड़ा घर

बचपन से ही दलेर मेहंदी को उनके माता-पिता ने 'राग' और 'सबद' की शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि गाना सीखने के लिए दलेर मेहंदी ने 11 साल की उम्र में अपना घर तक छोड़ दिया था। वह घर से भागकर गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहब के यहां चले गए थे। वह एक साल तक उनके साथ रहे। दलेर मेहंदी ने पहली बार 13 साल की उम्र में यूपी के जौनपुर में करीब 20 हजार लोगों के सामने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

PunjabKesari

एक रुपए लेकर सुनाते थे गाना 

दलेर मेहंदी ने पटना स्थित संगीत सदन और मुकुट संगीत स्कूल से संगीत की शिक्षा हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने काफी लंबे समय तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब में शब्द कीर्तन किया। लोगों बताते हैं कि दलेर मेहंदी अपने शुरुआती दिनों में एक रुपए लेकर गाना सुनाया करते थे। वहीं अगर बात उनकी निजी जिंदगी की करें तो दलेर ने आर्किटेक्ट और गायिका तरनप्रीत से शादी की है। दलेर मेहंदी चार बच्चों के पिता हैं। उनके बच्चों के नाम गुरदीप, अजीत, प्रभजोत और रबाब हैं।

मानव तस्करी का लगा था आरोप

आपको बता दें दलेर मेहंदी पर मानव तस्करी का आरोप भी लगा था। इस मामले की जांच में वह दोषी पाए गए थे। एक इंटरव्यू में दलेर मेंहदी के बेटे गुरदीप ने अपने पिता की पढ़ाई को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता यानि दलेर मेहंदी 6वीं या 7वीं तक पढ़े हैं। तो वहीं दलेर मेहंदी के भाई सिंगर मीका सिंह ने 9वीं तक पढ़ाई की है। गौरतलब है कि दलेर मेहंदी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। इसके अलावा वह राजनीति में भी कदम रख चुके हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static