गर्मियों में खाएं ठंडी-ठंडी कस्टर्ड आइस्क्रीम

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 09:44 AM (IST)

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइस्क्रीम खाना सभी को पसंद होता है। ऐसे में आप घर पर कस्टर्ड आइस्क्रीम ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी। 

सामग्री-

कस्टर्ड पाउडर- 2 बड़े चम्मच
फ्रेश क्रीम- 2 बड़े चम्मच
दूध- 1/2 लीटर
शक्कर- 1/2 कप
किशमिश- जरूरत अनुसार
बादाम- 10 (कटे हुए)
काजू- 10 (कटे हुए)
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

PunjabKesari

गार्निशिंग के लिए-

टूटी-फ्रूटी- जरूरत अनुसार
बादाम-काजू- जरूरत अनुसार

विधि-

1. एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और 2 बडे़ चम्मच मिलाकर घोल बना लें।
2. पैन में बाकी का दूध गर्म करें। 
3. एक उबाल आने पर आंच धीमी करके इसमें कस्टर्ड का घोल मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं। 
4. इसमें शक्कर मिलाकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। 
5. अब इलायची पाउडर, फ्रेश क्रीम, बादाम-काजूस किशमिश मिलाएं। 
6. ठंडा होने पर इसे एयर टाइट कंटेनर में डालें। 
7. इसे बादाम-काजू और टूटी-फ्रूटी से गार्निश करके फ्रीज़र में 2 घंटे तक रखें। 
8. अब आइस्क्रीम को कंटेनर से निकालकर ब्लेंडर में ब्लेंड करके सर्व करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static