भारत के इन फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर सालभर रहती हैं पर्यटकों की भीड़

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 01:47 PM (IST)

भारत देश में बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें, किले और गुफाएं हैं। देश की ये विरासत और संस्कृति विदेशियों को भी बेहद पसंद आती हैं। इनकी खूबसूरती के चलते सालभर यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है। चलिए जानते हैं इन फेमस जगहों के बारे में...

ताजमहल, आगरा

प्यार का प्रतीक ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है। यमुना नदी के तट पर स्थित ताजमहल सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है। इस्लामिक डिजाइन से तैयार ताजमहल में आर्क, मीनार और गुंबद समेत कई आकर्षक चीजें शामिल हैं। ऐसे में इसे देखने के लिए सालभर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

PunjabKesari

लाल किला, दिल्ली

दिल्ली में स्थित लाल किला भी शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। लाल बलुआ पत्थर से बनी यह ऐतिहासिक स्मारक करीब 2 किलोमीटर के दायरे में स्थापित है। इसके 'लाहौर गेट' और 'दिल्ली गेट' दो मुख्य द्वार है। इसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

PunjabKesari

कुतुब मीनार, नई दिल्ली

लाल किले के अलावा 73 मीटर ऊंचा कुतुब मीनार भी दिल्ली में स्थित हैं। यह एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट हैं जहां सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। इसे साल 1193 में दिल्ली के आखिरी हिंदू साम्राज्य के हारने के बाद कुतब-उद-दीन-ऐबक द्वारा बनवाया गया था। इसमें पांच अलग-अलग मंजिल बनी हैं जो अपने आकर्षण से पर्यटकों का दिल जीतने का काम करती है।

PunjabKesari

आमेर फोर्ट, जयपुर

पिंक सीटी नाम से मशहूर जयपुर अपनी खूबसूरती, लजीज खाने व ऐतिहासिक स्मारकों से दुनियाभर में फेमस हैं। जयपुर में स्थित आमेर फोर्ट भारत की मशहूर ऐतिहासिक जगहों में से एक है। बता दें, जलेब चॉक, द शिला देवी टेंपल इस किले की खासियत बयां करने का काम करते है। यहां पर पर्यटकों के लिए एक हॉल बना हुआ है, जिसे दीवान-ए-आम कहते हैं। ऐसे में अगर आपका कभी जयपुर जाने का प्लान हुआ तो आमेर किला देखना ना भूलें।

PunjabKesari

गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

मुंबई अपनी बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स, फिल्म सीटी के साथ 6 मीटर ऊंचे गेटवे ऑफ इंडिया से भी जाना जाता है। यहां पर आप अरब सागर का खूबसूरत नजारा देखने व इसे कैमरे में कैद करने का मजा ले सकते हैं। मुंबई का सबसे खास पर्यटक स्थल होने से सालभर यहां लोगों की भीड़ रहती है। इंडो-सेरासेनिक डिजाइन से बना गेटवे ऑफ इंडिया पीले बेसाल्ट और कॉन्क्रीट से तैयार किया गया है।

PunjabKesari

एलोरा की गुफाएं, औरंगाबाद

एलोरा की गुफाएं का निर्माण पांचवीं और छठी शताब्दी में बौद्ध, जैन व हिंदू धर्म के साधू-संतों द्वारा हुआ था। इन गुफाओं में आप नक्काशीदार मठ, पूजा घर और मंदिर देख सकते हैं। ये धार्मिक स्थल 12 बौद्ध धर्म के, 17 हिंदुओं के और करीब 5 जैन धर्म से संबंध रखते हैं।

PunjabKesari

pc: freepik

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static