रेप के आरोप में क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार, रिकॉर्ड किए Medical Student के प्राइवेट मोमेंट्स

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 06:50 PM (IST)

नारी डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को हुगली जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मेडिकल की एक छात्रा ने शादी का वादा करके कथित तौर पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। FIR में पीड़िता ने प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड करने, प्रताड़ित करने और जबरन अलग रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। चिनसुराह की एक अदालत ने पोरेल को जमानत देने से इनकार कर दिया और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
 

यह भी पढ़ें:  मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने सुनाया कैंसर का वो दर्दनाक अनुभव, बोली- मेरी सांसे रूक गई थी
 

पुलिस अधिकारी ने बताया- '' क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार करने का अदालत का आदेश था। उसे कल देर रात गिरफ्तार किया गया। उसे आज अदालत में पेश किया गया।''  यह गिरफ्तारी तब हुई जब 20 जुलाई को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुलिस को मामले के सिलसिले में क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। अदालत ने शिकायतकर्ता की तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने का भी आदेश दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पोरेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे लगभग साढ़े तीन साल से 'रिलेशनशिप' में थे और शादी करने की योजना बना रहे थे। 
 

यह भी पढ़ें:  खांसने या छींकने में होता है पेट में दर्द तो ये है हर्निया की निशानी, इसका जल्द से जल्द करवा लो इलाज
 

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने एक साथ विदेश यात्रा की थी लेकिन पोरेल ने बाद में अपने रिश्ते से इनकार कर दिया जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया था लेकिन उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। महिला ने बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद अदालत ने पुलिस को 20 जुलाई को पोरेल को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। क्रिकेटर पर बलात्कार के आरोप के अलावा आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के आरोप भी शामिल हैं। पोरेल ने पहले आरोपों से इनकार किया था। पोरेल और उनके परिवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static