Salute: देश की बेटी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम हुआ दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 04:16 PM (IST)

हरियाणा जैसे शहर में जहां लड़कियां को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता है। वहां कुछ ऐसी महिलाएं भी है जिन्होंने केवल लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी कुछ किया है। ऐसी ही है हरियाणा की बेटी वीना अरोड़ा जिन्होंने समाज के लिए न जाने कितने योगदान दिए है। बतादें कि डॉ. वीना अरोड़ा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की बहन है। आज हम आपको उनके योगदान ही है बल्कि उनकी एक समाज सेविका बनने की कहानी बताने जा रहे है।

PunjabKesari

कैसे करती है समाज-सेवा?

डॉ. वीना अरोड़ा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना को बढ़ावा ही नहीं बल्कि दहेज, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, शिक्षा, महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के अपराधों को खत्म करने के लिए भी आगे आई है। उन्होंने नियमित रूप से सोशल मीडिया पर लगभग हरियाणा और अन्य राज्यों को शामिल करने के लिए नेट वर्किंग के साथ-साथ पिछले 15 वर्षों से निशुल्क कानूनी सेवाएं भी है।

PunjabKesari

121 से ज्यादा अवार्ड्स से हुई है सम्मानित

- इसी साल उन्हें इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड 2020 से भी नवाजा गया है।

-एआईएसी एक्सीलेंस अवार्ड 2019

-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

-बेटी की रक्षा करो

-राष्ट्रीय स्तर पर महिला सुपर अवार्ड

-गेस्ट ऑफ ऑनर या समारोह

यह तो बस एक छोटी-सी लिस्ट है मगर सीएम की बहन और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अबेस्डर डॉ वीना अरोड़ा को एक ही साल में 4 से 5 अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।

 

PunjabKesari

महिला सशक्तिकरण है इनका मकसद

स्कूल टाइम से ही समाज सेवा में रुचि रखने वाली वीना के लिए सेवा ही परम धर्म है।  वो हमेशा से महिलाओं को जागरूक करना चाहती है। शिक्षा को हर औरत का गहना मानों उनका सपना है। वो सिर्फ पढ़े ही नहीं बल्कि आगे आकर देश का भी विकास करें यही उनका सपना है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि 'अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को आवाज बुलंद करनी होगी'

PunjabKesari

एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने भी लिखा था आर्टिक्ल

जैसे की वीना जी के योगदान की चर्चा देश में तो है ही साथ में एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स जैसे मैगजीन ने भी उन्हें अपने पन्नो पर जगह दी है। ऐसा होना भी चाहिए कि हर महिला जोकि समाज को आगे रखने में मदद कर रही है उससे तो सबका परिचय होना जरुरी ही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static