OMG! अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा कोरोना? ट्वीट कर कहा- कोरोना पीछा ही..

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 11:33 AM (IST)

वुहान से शुरू हुए कोरोनावायरस के बारे आज भी यही सुनने को मिलता है कि ये वायरस चमगादड़ के कारण फैला है। जबसे ये खबरें आई है तबसे ही लोग चमगादड़ से तो काफी अलर्ट हो गए है। मानो जैसे लोग इससे घबरा गए हो और अगर यही चमगादड़ आपके सामने आ जाए तो आप का हाल क्या होगा? बॉलीवुड के जाने माने स्टार अमिताभ बच्चन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अपने ट्वीटर अंकाउट से लोगों को उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक रूम में चमगादड़ घुस गया और उसे निकलवाने के लिए उन्हें बहुत मुश्किल हुई। ट्वीट कर बिग बी लिखते है, ' जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला. कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।

आपको बता दें अमिताभ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कविताएं और ब्लॉगस शेयर करते रहते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static