Propose Day पर ये चीजें गिफ्ट कर अपनी गर्लफ्रेंड से जाहिर करें दिल की बात

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 01:36 PM (IST)

प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाया जाता है। रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। यह 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है जिसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, किस डे और फिर आखिर में वैलेंटाइन डे आता है। हम आपको प्रपोज डे पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के आइडिया बताने वाले हैं। अगर आप भी कन्फ्यूजन में हैं तो ये लिस्ट देख लें। इसमें से कोई भी गिफ्ट देकर आप अपनी पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं...

PunjabKesari

गुलदस्ता

गुलदस्ता आप अगर अपनी गर्लफ्रेंड को देते हैं तो उन्हें ये गिफ्ट ज्यादा पसंद आने वाला है। गुलदस्ता के साथ आप चाहे तो एक कार्ड भी दें सकती हैं। फूल लड़कियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

PunjabKesari

रिंग

रिंग भी एक काफी अच्छा ऑप्शन है, साथ ही यह लड़कियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। अगर आपका बजट है तो आप अपनी पार्टनर को डायमंड रिंग दे कर सरप्राइज कर सकते हैं। वहीं अगर बजट कम है तो आर्टिफिशियल रिंग भी गिफ्ट कर सकते हैं।

PunjabKesari

कपड़े

लड़कियों को कपड़े काफी ज्यादा पसंद आते है तो आप अपनी गर्लफ्रेंड तो कपड़े भी गिफ्ट करके अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

घड़ी

लड़कियों को घड़ी पहनना काफी ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में आप चाहे तो उन्हें घड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं। उनकी फेवरेट ब्राड की घड़ी उन्हें तोहफे में दें। यह आपकी पार्टनर को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static