वेडिंग में Color Coordination करना चाहते हैं तो इन बॉलीवुड कपल्स से लें Ideas

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 05:09 PM (IST)

शादी हर किसी के लिए बहुत ही खास मौका होता है। जैसे दुल्हने अपने इस खास दिन पर संजने संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती वैसे ही दुल्हे भी अपने शादी में हैंडसम दिखने में कोई कमी नहीं रखना चाहते। आजकल के ट्रेंड के अनुसार, बहुत से कपल्स वेडिंग में मैंचिग आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं। आजकल दुल्हा  और दुल्हन दोनों कलर कोऑर्डिनेटेड करके ही आउटफिट्स पहनाा चाहते हैं। अगर आप भी शादी में कलर कोऑर्डिनेट करके पहनना चाहते हैं तो इन बॉलीवुड सेलेब्स से आइडिया ले सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ कपल्स के ऑउटफिट्स के बारे में..

रणवीर-आलिया 

आप अगर शादी में सेम आउटफिट्स पहनना चाहते हैं तो रणवीर और आलिया भट्ट के जैसे आउटफिट्स कैरी कर सकते हैं। दोनों ने अपनी शादी में आइवरी कलर का ऑउटफिट कैरी किया था। जहां रणवीर कपूर ने आइवरी शेरवानी पहनी थी। तो वहीं दूसरी ओर आलिया ने आइवरी कलर की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी। 

PunjabKesari

सोनम-आनंद 

आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर से भी ऑउटफिट्स के लिए इंस्पीरेशन ले सकते हैं। सोनम ने अपने संगीत में पेस्टल कलर का मैचिंग आउटफिट कैरी किया था। आप भी संगीत में इस तरह का आउटफिट पहन सकते हैं। 

PunjabKesari

नेहा-रोहन 

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी में पिंक कलर का खूबसूरत लंहगा पहना था, वहीं नेहा के बैटरहॉफ ने भी अपनी दुल्हनिया के साथ मैच करती हुई शेरवानी पहनकर अपनी शादी में चार-चांद लगाए थे। अगर आप लाइट कलर पसंद करते हैं तो पिंक कलर का यह ऑउटफिट अपनी शादी में पहन सकते हैं। 

PunjabKesari

दीपिका-रणवीर 

बॉलीवुड की सबसे पसंद किए जाने वाला कपल दीपिका और रणवीर ने अपनी रिसेप्शन में व्हाइट और गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन करके ऑउटफिट्स कैरी किए थे। यहां दीपिका ने व्हाइट और गोल्डन साड़ी पहनी थी, वहीं दूसरी ओर रणवीर ने भी व्हाइट और गोल्ड कलर की शेरवानी कैरी की थी। 

PunjabKesari

वरुण-नताशा

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ मैच करके आउटफिट्स पहना था। दोनों ने शादी में पेल गोल्ड कलर कैरी किया था। जहां वरुण ने पेल गोल्ड कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं नताशा ने भी पेल गोल्ड कलर का लहंगा पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

फुलकारी फ्लेवर 

आप एंगेजमेंट या फिर संगीत में फुलकारी वर्क के आउटफिट्स कैरी कर सकते हैं। ट्रेडिशनल फुलकारी वर्क आपके लुक को एक बिल्कुल अलग तरह का लुक देगा। आप इस तरह का यूनिक आउटफिट्स शादी में कैरी कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static