Christmas Tree दूर कर देगा घर की नेगेटिविटी, जानिए इसे रखने की सही दिशा

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 04:47 PM (IST)

क्रिसमस ट्री ना सिर्फ छुट्टियों की खुशी और गर्मी का प्रतिनिधित्व करते हैं बल्कि यह वास्तु के अनुसार भी बहुत शुभ माने जाते हैं। अग रआप इस पर्व के दौरान घर में क्रिसमस ट्री रख रहे हैं तो आपको वास्तु का भी ध्यान रखना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-शांति आएगी साथ ही आपके रिश्ते में भी काफी सुधार आएगा। जानिए क्रिसमस ट्री कैसे रखें और इसे रखने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे।

सही दिशा में रखें क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। अगर क्रिसमस ट्री रखने के लिए घर की उत्तर दिशा फ्री नहीं है तो आप इसे उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

PunjabKesari

घर में आएगी पॉजिटिविटी

बता दें कि क्रिसमस को घर में रखने से सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होने लगता है। यही नहीं, अगर आपके घर में क्रिसमस ट्री लगा हो तो घर में कोई अशांति नहीं रहती।

मिलती है ज्यादा ऑक्सीजन

वैसे तो ज्यादातर लोग घर में आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री रखते हैं लेकिन असली क्रिसमस ट्री रखने से घर में ज्यादा ऑक्सीजन होगी। यह कार्बन डाई ऑक्साइड निकालता है और घर के सदस्यों को स्वास्थ्य में मदद करता है।

लाल-पीली रोशनी से सजाएं

अगर आप घर में क्रिसमस ट्री रख रहे हैं तो उसे लाल और पीली रोशनी से सजाएं। ये दोनों रंग प्यार और दोस्ती का संकेत देते हैं। ऐसे में क्रिसमस ट्री को लाल और पीली रोशनी से सजाने पर घर में प्यार और दोस्ती के रंग बिखर जाएंगे।

कलह-कलेश होगा दूर

घर में क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार बदल देती है। इससे घर में होने वाले बेवजह के झगड़े आदि भी खत्म हो जाते हैं। इसकी मौजूदगी से घर के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और आपस में प्यार भी बढ़ता है।

PunjabKesari

यहां ना लगाएं क्रिसमस ट्री

कभी भी क्रिसमस ट्री को घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह एक तरह का पेड़ होता है।  वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़, खंभा नहीं लगाना चाहिए।

क्रिसमस ट्री पर लगाएं मोमबत्ती

कहा जाता है कि 17वीं शताब्‍दी से से क्रिसमस ट्री पर मोमबत्‍ती लगाने का चलन शुरू हुआ। मान्यता है कि इससे घर में रौनक के साथ बरकत रहती है।

कैसे हो आकार?

ध्‍यान रखें कि घर में तिकोने आकार का क्रिसमस ट्री लगाएं। दरअसल, इस आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता , जो पांच तत्वों में से एक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static