चॉकलेट लड्डू

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 05:32 PM (IST)

ज़ायका: बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी चॉकलेट खाना पंसद करते हैं। इसलिए आज हम कुछ स्पेशल चॉकलेट से बने लड्डू लेकर आएं हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसे आपके बच्चे बड़े शौक से खाएंगे। जानिए रैसिपी 

 

साम्रगी

- 250 ग्राम गिरी (घिसी हुई)
- 1 कप दूध
- 150 ग्राम चॉकलेट

विधि

1. सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें। अब उसमें गिरी डाल दें और 2-3 मिनट के लिए उसे हिलाएं।
2. अब इसमें दूध और चॉकलेट डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3. जब चॉकलेट पिघल जाए तो मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
4. गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
5. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे गोल आकार में लड्डू जैसा बना लें।
6. चॉकलेट लड्डू को आप ऊपर से रंगबिंरगी सोंफ डाल कर भी सजा सकते हैं।
7. आपके चॉकलेट लड्डू तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static