पहले अंडा आया या मुर्गी? वैज्ञानिकों ने सुलझाई बरसों पुरानी पहेली
punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 12:56 PM (IST)
नारी डेस्क : बरसों पुरानी पहेली “पहले अंडा आया या मुर्गी?”अखिरकार वैज्ञानिकों की रिसर्च से सुलझ गई है। ब्रिटेन की शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अंडे के छिलके में पाए जाने वाले OC-17 प्रोटीन का अध्ययन कर यह साबित कर दिया कि मुर्गी पहले आई। इस खोज ने पहले की थ्योरी, जिसमें माना जाता था कि अंडा पहले आया होगा, को भी पलट दिया। वैज्ञानिकों के अनुसार OC-17 प्रोटीन केवल मुर्गी के अंडाशय में बनता है, और बिना मुर्गी के अंडे का छिलका बनना असंभव है। यही कारण है कि अब इस पहेली का सही जवाब मिल गया है।
अंडे के छिलके में मिला रहस्य, OC-17 प्रोटीन
इस रहस्य को सुलझाने में मदद मिली OC-17 प्रोटीन से, जो अंडे के छिलके को मजबूत बनाने का काम करता है। यह प्रोटीन केवल मुर्गी के अंडाशय में बनता है। इसका मतलब यह हुआ कि बिना मुर्गी के अंडे का छिलका नहीं बन सकता। सुपरकंप्यूटर की मदद से की गई रिसर्च में पता चला कि अंडे के छिलके को मजबूत करने में OC-17 प्रोटीन को लगभग 25 घंटे का समय लगता है। यही खोज साबित करती है कि खास मुर्गी के अंडे की बात करें तो पहले मुर्गी आई।

यें भी पढ़ें : प्राचीन समय में बाल धोने के सख्त नियम क्यों थे? जानें इसके पीछे कारण
डॉक्टर की थ्योरी से मिला जवाब
शेफील्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने पहले माना था कि अंडा पहले आया होगा। उनकी थ्योरी पर यह आधार था कि डायनासोर के अंडे पहले मौजूद थे और मुर्गी काफी बाद में विकसित हुई। माना जाता था कि दो मुर्गियों जैसी पक्षियों के जेनेटिक म्यूटेशन से पहला अंडा आया और उसी अंडे से पहली मुर्गी निकली। नई रिसर्च ने यह सिद्ध किया कि मुर्गी के अंडे के लिए पहला जीव मुर्गी ही थी, क्योंकि OC-17 प्रोटीन केवल मुर्गी के अंडाशय में बनता है और इसके बिना अंडे का छिलका तैयार नहीं हो सकता।

OC-17 प्रोटीन कैसे सुलझाता है गुत्थी
OC-17 यानी ओवोक्लीडिन-17 प्रोटीन अंडे के छिलके को मजबूत बनाता है और कैल्शियम को तेजी से क्रिस्टल में बदलने में मदद करता है। शोध में यह साबित हुआ कि अंडे के छिलके का निर्माण केवल मुर्गी के अंडाशय से संभव है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पहले मुर्गी आई।

यें भी पढ़ें : लेट Pregnancy का है प्लान तो पहले जान लें ये कड़वा सच!
सामान्य रूप से डायनासोर के अंडे पहले आए थे, इसलिए “अंडा पहले आया” का तर्क सही हो सकता है। लेकिन मुर्गी के अंडे की बात करें तो पहले मुर्गी आई, क्योंकि अंडे का छिलका बिना मुर्गी के नहीं बन सकता। इस रिसर्च ने सालों पुराने बहस को समाप्त किया और OC-17 प्रोटीन की खोज से यह वैज्ञानिक पहेली आखिरकार सुलझ गई है।

