Chia Seeds हर किसी के लिए नहीं हैं फायदेमंद, इन लोगों को करना चाहिए परहेज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 11:27 AM (IST)

नारी डेस्क : चिया सीड्स आजकल हेल्थ ट्रेंड का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वजन घटाने से लेकर डिटॉक्स ड्रिंक तक, हर जगह इनका इस्तेमाल हो रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन हर हेल्दी चीज हर किसी के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में लेने पर चिया सीड्स नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, चिया सीड्स का सेवन करते समय कुछ खास लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

ज्यादा फाइबर से पेट की परेशानी

चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
अगर कोई व्यक्ति अचानक बड़ी मात्रा में इन्हें खाना शुरू कर देता है।
तो गैस
पेट दर्द
ब्लोटिंग
अपच
जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खासतौर पर जिन लोगों का पेट संवेदनशील है, उन्हें धीरे-धीरे और कम मात्रा से शुरुआत करनी चाहिए।

PunjabKesari

सूखे चिया सीड्स खाना हो सकता है खतरनाक

सूखे चिया सीड्स सीधे निगलना सुरक्षित नहीं है। ये पानी के संपर्क में आते ही फूल जाते हैं।
अगर बिना भिगोए खाए जाएं, तो गले में फंसने का खतरा रहता है।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि चिया सीड्स को
कम से कम 20–30 मिनट पानी में भिगोकर ही सेवन करें।

यें भी पढें : अलसी के बीज किन लोगों को नहीं खाने चाहिए? फायदे से पहले जान लें ये जरूरी बातें

 

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए ख़तरा

चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उनमें
चक्कर आना
कमजोरी
थकान
जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
अगर आप ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं, तो इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

PunjabKesari

ब्लड थिनर दवाएं लेने वालों को 

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो खून को पतला करता है।
अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहा है, तो ज्यादा चिया सीड्स खाने से
ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।
इसलिए दवा और डाइट का संतुलन बेहद जरूरी है।

यें भी पढ़ें : रोशन करने वाली लाइटें ही जिंदगी में ला रहीं अंधेरा, जानें कैसे बढ़ा रही हैं कैंसर का खतरा

 

एलर्जी होने का खतरा

कुछ लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षण हो सकते हैं।
त्वचा पर खुजली
लाल चकत्ते
सूजन
सांस लेने में दिक्कत
ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत सेवन बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।
पहली बार इस्तेमाल करते समय बहुत कम मात्रा से शुरुआत करें।

PunjabKesari

जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक

वजन घटाने के चक्कर में लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा चिया सीड्स लेने लगते हैं।
ज्यादा फाइबर लेने से
पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है
डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है (अगर पानी कम पिया जाए)
 याद रखें, संतुलित मात्रा और सही तरीका ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

चिया सीड्स फायदेमंद जरूर हैं, लेकिन हर किसी के लिए नहीं।
अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या दवाएं ले रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर है।
हेल्दी रहने का मतलब सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि अपने शरीर की जरूरत को समझना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static