भारत के किस शहर में सबसे सस्ता है सोना? नाम सुनते ही उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 05:25 PM (IST)

नारी डेस्क : सोने और चांदी की कीमतों ने हाल के दिनों में रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ ली है। निवेशकों के साथ-साथ आम लोग भी लगातार बढ़ते भाव देखकर हैरान हैं। जनवरी के आखिर तक सोना और चांदी ऐसे स्तर पर पहुंच गए, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इसी बीच लोगों के मन में एक सवाल तेजी से उठ रहा है की भारत के किस शहर में 24 कैरेट सोना सबसे सस्ता मिल रहा है? इस सवाल का जवाब जानकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लोग वाकई चौंक सकते हैं।

सोने-चांदी में रॉकेट जैसी तेजी

पिछले कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया।
जनवरी के अंत में:
सोना प्रति 10 ग्राम ₹1.80 लाख तक पहुंच गया
चांदी ने ₹4 लाख प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया
इन दामों ने निवेशकों के साथ-साथ ज्वेलरी खरीदने वालों को भी सकते में डाल दिया।

PunjabKesari

गिरावट आई, लेकिन दाम अब भी ऊंचे

तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद भाव अभी भी काफी ऊंचे बने हुए हैं। भारत के ज्यादातर शहरों में सोना रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

 

भारत में कहां है सबसे महंगा सोना?

खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में सोना सबसे महंगा बताया जा रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना: ₹15,331 प्रति ग्राम

मुंबई, हैदराबाद और अन्य बड़े शहरों का भाव

दिल्ली के अलावा कई बड़े महानगरों में भी सोने की कीमत लगभग एक जैसी बनी हुई है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: ₹15,316 प्रति ग्राम
केरल के अधिकतर शहर: ₹15,316 प्रति ग्राम के आसपास।

PunjabKesari

तो फिर सबसे सस्ता सोना कहां मिल रहा है?

अब आता है सबसे बड़ा सवाल भारत में सबसे सस्ता सोना किस शहर में है। इसका जवाब सुनकर वाकई आप हैरान रह जाएंगे।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

चेन्नई में सबसे कम कीमत
दक्षिण भारत के तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फिलहाल देश का सबसे सस्ता सोना मिल रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना: ₹15,217 प्रति ग्राम
यानी दिल्ली और मुंबई के मुकाबले चेन्नई में सोना करीब ₹100 से ज्यादा सस्ता प्रति ग्राम मिल रहा है।

खरीदारी से पहले यह जरूर जान लें

ध्यान देने वाली बात यह है कि सोने की कीमतें रोजाना बदलती रहती हैं। अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार के हिसाब से भाव में थोड़ा अंतर हो सकता है। यहां दी गई कीमतें विभिन्न रिपोर्ट्स और डेटा पर आधारित हैं, जिनमें बदलाव संभव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static