CJP Protest के समर्थन में उतरे कई Bollywood सितारे, ऋचा चड्ढा समेत इन सेलेब्स ने दिया साथ
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 07:28 PM (IST)
नारी डेस्क: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित CJP कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन को अब बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, अभिनेता प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और कुनिका सदानंद जैसे सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ऋचा चड्ढा ने युवाओं को दिया संदेश
इन दिनों ऑकलैंड में मौजूद अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली और वहां के युवाओं के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने लिखा कि भले ही वह इस समय देश से दूर हैं, लेकिन उनका दिल दिल्ली और वहां के युवाओं के साथ है। ऋचा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे दिखावटी राष्ट्रवाद की बजाय सच्चे देशभक्त बनें, दयालु रहें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें। उन्होंने अपने पोस्ट में युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया।
I am in beautiful Auckland right now with perhaps the cleanest air in the world. But I got Dilli on my mind. My beloved Delhi, city of my childhood, my school, my college…With huge parks and mature, kind trees… sending love to the youth of my country! May you choose to be true…
— RichaChadha (@RichaChadha) June 6, 2026
प्रकाश राज ने जताई एकजुटता
अभिनेता Prakash Raj ने भी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता दिखाना चाहते हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उनकी मौजूदगी निश्चित नहीं है, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की।
Trying to reach there on 6 th to show my solidarity to the most relevant Cockroach movement .. since i am too far away shooting a film (a prior commitment) Trying my best to be there . Requesting all young cockroachs to crawl there .. #justasking https://t.co/68cbUxrxRd
— Prakash Raj (@prakashraaj) June 3, 2026
अतुल कुलकर्णी ने युवाओं से मांगी माफी
अभिनेता Atul Kulkarni ने भी युवाओं के समर्थन में पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें नई पीढ़ी पर भरोसा है और वे देश को बेहतर दिशा देने में सक्षम हैं। अपने संदेश में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछली पीढ़ियां कई जिम्मेदारियों को पूरी तरह नहीं निभा सकीं, जिसके कारण आज युवाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने युवाओं से माफी भी मांगी।
— atul kulkarni (@atul_kulkarni) June 5, 2026
कुनिका सदानंद ने भी किया समर्थन
अभिनेत्री Kunickaa Sadanand ने भी वीडियो संदेश जारी कर प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों से आती है, न कि अंधभक्ति से। उनके मुताबिक देश का भविष्य उन लोगों के हाथों में है जो सवाल पूछते हैं, सच जानने की कोशिश करते हैं और अपने आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग रहते हैं।
Tomorrow is Democracy Day.
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) June 5, 2026
For some, it may be just another political event.
For others, it is a reminder that the future of India depends on informed citizens, not blind supporters.
Leaders can make promises.
Governments can make announcements.
But real change is measured by… pic.twitter.com/q82q2TDsQB
क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन?
दिल्ली में CJP द्वारा आयोजित यह प्रदर्शन कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस मामले में जवाबदेही तय की जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

