बच्चों के लिए स्पेशल बनाएं क्रिसमस, पार्टी Organise करने के लिए इस तरह करें तैयारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 12:03 PM (IST)

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक इस फेस्टिवल का क्रेज देखने को मिलता है। खासकर छोटे बच्चे त्योहार को बहुत ही इंटरस्ट से मनाते हैं। पेरेंट्स भी बच्चों की खुशी के लिए इस दिन कई तरह की चीजें करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के लिए क्रिसमस स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो कुछ इंटरस्टिंग तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनके जरिए आप बच्चों के लिए क्रिसमस और भी स्पेशल बना सकते हैं...

क्रिसमस ट्री करें डेकोरेट 

आप बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री डेकोरेट कर सकते हैं। क्रिसमस ट्री सजाने के लिए आप बच्चों की मदद ले सकते हैं। इससे उन्हें नई चीज सीखने को मिलेगी और उनका मन भी लगेगा। क्रिसमस ट्री में आप बच्चों के लिए कुछ गिफ्ट छुपाकर रख सकते हैं। जब आप बच्चों के साथ क्रिसमस मनाएं तो उन्हें आप यह गिफ्ट दे सकते हैं। गिफ्ट देखकर बच्चे खुश भी होंगे। 

PunjabKesari

केक बनाएं 

केक आप क्रिसमस पर बच्चों को बनाकर दे सकते हैं। बाहर से खरीदने की जगह आप घर में बच्चों के लिए केक बना सकते हैं। केक बनाते समय आप बच्चों की मदद ले सकते हैं। इससे वह सारा दिन व्यस्त भी रहेंगे और त्योहार को लेकर उनकी दिलचस्पी भी बढे़गी। 

पार्टी करें ऑर्गनाइज 

आप बच्चों के लिए क्रिसमस पर पार्टी ऑर्गनाइज कर सकती हैं। पार्टी में आप बच्चे के दोस्तों को बुला सकते हैं। इससे बच्चे खुश हो जाएंगे। आप चाहें तो पार्टी थीम बेसड रख सकती हैं। थीम बेसड पार्टी में आप बच्चों के दोस्तों को भी वही ड्रेस पहनने के लिए बोल सकती हैं। खासकर पजामा पार्टी बच्चों के लिए रिलैक्स भी रहेगी और वह इसे फुल एंजॉय भी कर सकेंगे। 

PunjabKesari

गिफ्ट्स बंटवाए

आप बच्चों के द्वारा गरीब और बेसहारा बच्चो में गिफ्ट बंटवा सकते हैं। इससे बच्चों को दूसरों की मदद करने के बारे में पता चलेगा और साथ में उनके दिल में अपने से छोटे के लिए भी इज्जत बढ़ेगी। बच्चे वही चीज सीखते हैं जो वह बड़ों को करता देखते हैं। 

गेम्स करें शामिल 

पार्टी को खास बनाने के लिए आप बच्चों के लिए गेम्स ऑर्गनाइज कर सकते हैं। गेम्स के साथ पार्टी की रौनक भी बढ़ेगी। गेम्स के साथ बच्चे पार्टी को और भी अच्छे से एंजॉय कर सकेंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static