अरंडी के तेल से बनें हेयर मास्क बनाएंगे बालों को लंबा व घना

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 01:15 PM (IST)

अरंडी का तेल (Castor Oil) पौधे के बीजों से निकाला जाता है, जिसे Ricinus communis के नाम से भी जाना जाता है। सेहत के लिए यह तेल बेहद फायदेमंद होता है लेकिन यह सुदंरता बढ़ाने में भी मददगार होता है। बालों के लिए कैस्टर ऑयल बेहद फायदेमंद है। यह तेल न सिर्फ बालों को बढ़ने में मदद करता है बल्कि बालों को घना भी बनाता है और उनका झड़ना रोकने में भी मददगार है। चलिए आज हम आपको कैस्टर ऑयल के हेयर मास्क बताते हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। 

झड़ते बालों के लिए 

सामग्री

अरंडी तेल- 2 चम्मच 

नारियल तेल- 2 चम्मच 

लगाने का तरीका

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले अरंडी तेल और नारियल तेल को अच्छे से मिक्स करें। अब 5 से 10 मिनट तक बालों में हल्के हाथ से मालिश करें। तेल को 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में दो से तीन बार करें। आपको जल्द ही फर्क दिखने लगेगा। 

PunjabKesari

लंबे और घने बालों के लिए

सामग्री

अरंडी तेल- 2 चम्मच 

तुलसी पाउडर- 1 चम्मच 

मेथी पाउडर- 2 चम्मच 

एलोवेरा जेल- आधा कप 

लगाने का तरीका

इस हेयर मास्क के लिए सारी चीजों को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने बालों व स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद शाॅवर कैप पहन लें। दो से तीन घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें। एक या दो हफ्तों में एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari

शाइनी बालों के लिए

सामग्री

अरंडी तेल- 1 चम्मच 

सरसों का तेल- 1 चम्मच 

जैतून का तेल- 1 चम्मच 

लगाने का तरीका

एक कटोरी या बोतल में तीनों तेल को अच्छे से मिक्स करें। अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं और पांच से दस मिनट तक मालिश करें। अब गुनगुने पानी में भीगे तौलिये को बालों में आधे से एक घंटे के लिए लपेट कर रखें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। हफ्ते में एक बार इस मिश्रण को लगाएं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static