कैप्सिकम टोमेटो करी

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 06:34 PM (IST)

ज़ायका: कैप्सिकम की सब्जी तो सभी ने खाई होगी। क्योंकि ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसलिए आज हम आपके लिए कैप्सिकम टोमेटो करी लेकर आए है। जानिए रैसिपी

 

साम्रगी

-  4 शिमला मिर्च
2 टमाटर
1 प्याज
1 चम्मच अदरक लहुसन का पेस्ट
1 चम्म्च धनिया पाऊडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
1/4 चम्मच हल्दी
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 1/2 चम्मच मूंगफली पाऊडर
1 चम्मच धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादनुसार
तेल आवश्यकतानुसार

विधि

1. सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करके प्याज लाल कर लें। उसके बाद इसमें हरी मिर्च हरी मिर्च डालें।
2. अब अदरक लहुसन का पेस्ट डाल कर 2 मिनट के लिए पकाएं। 
3. इसके बाद इसमें शिमला मिर्च और टमाटर डालकर 2 – 3 मिनट तक पकाएं। 
4. 2-3 मिनट पकने के बाद इसमें नमक मिलाकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं।
5. उसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर 2 मिनट तक दोबारा पकाएं।
6. अब थोड़ा पानी मिलाकर ढककर 3 – 4 मिनट तक रखें। उसके बाद इसमें मूंगफली पाउडर मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं।
7. आखिरी में धनिया डालकर इसे गार्निश करें।
8. आपकी कैप्सिकम टोमेटो करी तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static