सिर्फ मीठा ही नहीं नमकीन चीजें खाने से भी बढ़ सकता है शुगर लेवल!

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 11:49 AM (IST)

नारी डेस्क : अक्सर लोगों को लगता है कि ब्लड शुगर लेवल सिर्फ मीठा खाने से ही बढ़ता है और डायबिटीज के मरीज नमकीन चीजें आराम से खा सकते हैं। लेकिन यह सोच पूरी तरह गलत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई नमकीन और प्रोसेस्ड फूड्स भी शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं और डायबिटीज को कंट्रोल से बाहर कर सकते हैं।

नमकीन फूड्स कैसे बढ़ाते हैं ब्लड शुगर?

डॉक्टर ने बताया कि नमकीन स्नैक्स जैसे चिप्स, नमकीन, बिस्किट, क्रैकर्स और पापड़ में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये चीजें भले ही स्वाद में मीठी न लगें, लेकिन शरीर में जाकर ग्लूकोज में बदल जाती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। खासतौर पर पैकेटबंद स्नैक्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जिससे शुगर में अचानक उछाल आ सकता है।

PunjabKesari

प्रोसेस्ड और जंक फूड क्यों हैं ज्यादा खतरनाक?

डॉक्टर के अनुसार फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड नमकीन होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट फूड्स में मैदा, स्टार्च और ट्रांस फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करना और भी मुश्किल हो जाता है।

यें भी पढ़ें  : लगातार थकान और बार-बार बुखार को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं इस कैंसर के संकेत

 

ज्यादा नमक से बढ़ता है खतरा

डॉक्टर ने यह भी बताया कि ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसका सीधा असर इंसुलिन की कार्यक्षमता पर पड़ता है। हाई सोडियम डाइट डायबिटीज के मरीजों में दिल और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है।

PunjabKesari

शुगर कंट्रोल के लिए क्या खाएं?

डॉक्टरों की सलाह है कि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए लोगों को बैलेंस्ड डाइट अपनानी चाहिए।
 इसमें शामिल हों साबुत अनाज
हरी सब्जियां, दालें
नट्स और बीज
इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों को बाहर का फास्ट फूड और पैकेटबंद चीजों से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए और घर का ताजा, सादा खाना खाना चाहिए।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

सही डाइट और लाइफस्टाइल है सबसे जरूरी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ मिठाइयों से परहेज करना काफी नहीं है। नमकीन, प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाकर, सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से न सिर्फ शुगर कंट्रोल में रहती है, बल्कि दिल, किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static