प्रेग्नेंट महिलाएं तरबूज खा सकती हैं या नहीं?

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 11:41 AM (IST)

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खास देखभाल के साथ-साथ स्वस्थ आहार लेने की भी जरूरत होती है। इससे जज्चा और बच्‍चा दोनों ही स्‍वस्‍थ रहते हैं। गर्मियों में तरबूज खूब मिलते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं के मन में सवाल रहता है कि क्या वो इसे खा सकती हैं या नहीं।

बता दें कि गर्भवती महिला तरबूज को अपनी डाइट में शामिल कर सकती है। तरबूज में ढेर सारे विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स के अलावा भरपूर मात्रा में पानी भी होता है, जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद है।

चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में तरबूज खाने के फायदे...
कब्ज से राहत

तरबूज में फाइबर भरपूर होता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती। यह गर्भवती महिला के लिए हेल्‍दी स्नैक है।

Watermelon during pregnancy: Benefits of eating watermelon while ...

डिहाइड्रेशन से बचाव

क्योंकि इसमें 97% पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इससे आप डिहाइड्रेशन से बची रहती है। साथ ही यह शरीर को अंदर से गर्मी भी देता है।

मॉर्निंग सिकनेस को करे कंट्रोल

गर्भवती महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस की समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में सुबह 1 गिलास तरबूज का जूस पीएं। इसे सुबह पीने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

हार्टबन और एसिडिटी

तरबूज की तासीर ठंडी होती है, जिससे भोजन नली के साथ पेट को भी ठंडक मिलती है। इससे हार्टबन और एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है।

Már magzati korban eldőlhet, mi lesz a kedvenc ételünk

सूजन को करे कम

भ्रूण के दबाव के कारण प्रेगनेंसी के दौरान पैरों में रक्त का प्रवाह काफी हद तक रूक जाता है। इससे हाथों-पैरों में सूजन आ जाती है। ऐसे में तरबूज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इम्युनिटी बढ़ाए

विटामिन्स और खनिजों से भरपूर तरबूज का सेवन इम्‍युनिटी भी बढ़ाता है। ऐसे में अपनी डाइट में नियमित तरबूज को शामिल करें।

मांसपेशियों में ऐंठन करे कम

हार्मोनल चेंज के साथ ही गर्भावस्था में वजन बढ़ने से हड्डियों में दर्द के साथ-साथ मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है। तरबूज का सेवन इसे रोकने में मदद करता है।

Watermelon In Pregnancy | Santa Ynez Wine Club


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static