बोमन ईरानी की मां का हुआ निधन, अभिनेता ने बताया, आखिरी रात मां ने मांगी थी मलाई कुल्फी और आम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 06:32 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी  की मां का आज सुबह निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद बोमन ने ही सोशल मीडिया पर दी है। बोमन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों की किरदार निभाया था। वो बहुत जिंदा दिल थीं और कई मजाकियां कहानियों से भरी थीं जो सिर्फ वहीं कह सकती थीं।
 

PunjabKesari
 

मां, हमेशा कहती थीं- पॉपकार्न मत भूलना
बोमन ने आगे अपनी पोस्ट में भावुक होते हुए लिखा कि, जब भी वो मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वहीं वो हमेशा कहती थीं- पॉपकार्न मत भूलना। उनको अपना भोजन और गाने पसंद थे। इसके साथ ही तेजी से वो विकिपीडिया और आईएमडीबी को तुरंत फैक्ट चैक कर सकती थीं।


PunjabKesari

आखिरी रात मां ने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे
बोमन ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि, वो हमेशा कहती थीं, 'तुम एक अभिनेता इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करें। तुम एक अभिनेता हो ताकि तुम लोगों को मुस्कान दे सको। लोगों को खुशी दो। आखिरी रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे। वो चाहती थीं चांद और तारे भी मांग सकती थीं। वो हमेशा एक स्टार थीं, और हमेशा रहेंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static