सालभर भी नहीं टिक पाई इन स्टार्स की शादी, किसी का 6 तो किसी का 8 महीने बाद हुआ तलाक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 06:42 PM (IST)

चकाचौंध भरी इंडस्ट्री में रिश्ते जुड़ना और टूटना आम बात हैं। ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके अफेयर्स ने तो खूब सुर्खियां बटौरी लेकिन इनकी शादी कामयाब नहीं हो पाई। शादी के एक साल के अंदर ही इन स्टार्स का तलाक हो गया। चलिए  इस पैकेज में हम आपको उन्ही स्टार्स से मिलवाते हैं। 

इस लिस्ट में पहला नाम है करण सिंह ग्रोवर का। 

एक्टर करण सिंह ग्रोवर इन दिनों एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। यहां आपको बता दें कि करण ने बिपाशा के साथ तीसरी शादी की थी। उन्होंने पहली शादी साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी हालांकि दोनों का रिश्ता 10 महीने तक ही चला। शादी के कुछ दिन बाद ही श्रद्धा निगम ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। खबरों की माने तो करण सिंह का किसी ओर के साथ अफेयर था जिसकी वजह से श्रद्धा ने उनसे अलग होने का फैसला लिया।  

मनीषा कोइराला

अपनी बेहरीन एक्टिंग के लिए फेमस मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी की थी। उस वक्त मनीषा की उम्र 38 साल थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन की खबरें सुनने को मिलने लगी। शादी के एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। मनीषा ने सम्राट को शादी के 2 साल बाद तलाक दे दिया। मनीषा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ चुकी है। 

 मंदाना करीमी

बिग बॉस कंटेस्टेंट व एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने साल 2017 में  बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही मंदाना ने पति से तलाक ले लिया था। खबरों की माने तो मंदाना के ससुरालवाले उन्हें तंग करते थे। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके ससुरालवाले उनपर धर्म परिवर्तित का दबाव डालते थे। यही नहीं उन्हें मंदाना के प्रोफेशन से भी परेशानी थी। 

मल्लिका शेरावत

इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत का नाम भी शामिल है। मल्लिका शेरावत ने साल 2000 में पायलट करण सिंह गिल से शादी की थी। मल्लिका शेरावत के पति को उनका एक्टिंग करना पसंद नहीं था। इसी को लेकर दोनों में काफी झगड़े होते थे। शादी के एक साल बाद ही मल्लिका ने पति करण सिंह गिल को तलाक दे दिया। 

चाहत खन्ना

टीवी की फेमस एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी नाम के एक बिजनेसमैन से शादी रचाई थी। घरेलू हिंसा के चलते चाहत ने भरत को शादी के 8 महीने के अंदर ही तलाक दे दिया था। इसके बाद चाहत ने फरहान मिर्जा से शादी की हालांकि उनकी दूसरी शादी भी लंबे समय तक टिक नहीं पाई। चाहत की दो बेटियां भी है।

 पुलकित सम्राट

फुकरे फेम एक्टर पुलकित सम्राट ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी लेकिन शादी के एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। खबरों की माने तो इनके रिश्ता टूटने की वजह यामी गौतम थी। यामी गौतम के कारण दोनों के रिश्ते में दरार आई और बात तलाक तक पहुंच गई।

हितेन तेजवानी

टीवी के जाने माने एक्टर हितेन तेजवानी ने गौरी से दूसरी शादी की है। गौरी से पहले उन्होंने अरेंज मैरिज की थी जोकि सिर्फ 11 महीने चली। इस बात का खुद उन्होंने बिग बॉस के घर में जिक्र किया था। 

 सारा खान

आखिर में नाम है सीरियल बिदाई में भोली-भाली लड़की का किरदार निभाने वाली सारा खान का। सारा खान ने साल 2010 में अली मर्चेंट से रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में शादी की थी। इस वेडिंग ने खूब लाइमलाइट बटौरी लेकिन शादी के सिर्फ 2 महीने बाद दोनों ने तलाक ले लिया। खबरों की माने तो चैनल ने अली और सारा को शादी करने के लिए 5 लाख रुपए दिए थे लेकिन चैनल ने इस बात को नकार दिया था। वही सारा खान ने अपनी इस शादी को एक भूल कहा था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static