फेस्टिव सीजन में करिश्मा कपूर के देसी लुक्स ने जीता दिल, करीना भी रह गईं पीछे!
punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 10:53 AM (IST)

नारी डेस्क: करीना और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस रही हैं। फैशन के मामले में भी दोनों करारी टक्कर देती हैं लेकिन करिश्मा की ट्रडीनशल लुक को फैंस का ज्यादा प्यार मिलता है। करीना कपूर इस मनीष की पार्टी में तो दिखी लेकिन करिश्मा कपूर नजर नहीं आई लेकिन अपने एक्स-पति संजे कपूर की जायदाद के लिए वह सुर्खियों में हैं लेकिन फेस्टिव सीजन है इसलिए आज सिर्फ करिश्मा के देसी पहरावे की झलक ही आपको दिखाते हैं।
करीना कपूर ने हाल ही में गोल्डन साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग लोन्ग जैकेट पहनी थी। इस समय साड़ी के साथ जैकेट का ट्रैंड है।
कल्याण के नवरात्रि इवेंट में पहुंची करिश्मा ने बनारसी सिल्क की यैलो साड़ी पहनी और बालों में गजरा लगाया था। करिश्मा का ये देसी लुक सबको बहुत पसंद आया।
करिश्मा पर अनारकली सूट भी बहुत फबते हैं। करिश्मा ने एक लाइट पिंक कलर का सूट पहनकर फोटो शूट करवाया था। इसके साथ सिंपल सा हेयरस्टाइल भी करिश्मा की लुक को परफेक्ट बना रहा था।
हाउस ऑफ चिकनकारी की एड शूट करते करिश्मा ने एक से बढ़कर एक कुर्ता सूट वियर किए और सारे सूट करिश्मा पर खूब जंच भी रहे थे।
अपने दादा की 100वी बर्थ एनिवर्सरी पर करिश्मा ने व्हाइट क्रीमी साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने मोतियों की माला गले में सजाई और हाथ में मैचिंग क्लच कैरी किया।
करिश्मा कपूर की ये सारी ड्रेसेज आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।