कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी की पहली झलक—गुलाबी साड़ी में जीता सबका दिल

punjabkesari.in Sunday, Dec 07, 2025 - 05:55 PM (IST)

नारी डेस्क:  कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शादी के बाद अब अपनी नई नवेली दुल्हन शिप्रा संग वापस वृंदावन लौट आए हैं। जैसे ही उनकी गाड़ी आश्रम के बाहर पहुंची, लोगों की भीड़ नई दुल्हन की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर पहले ही शादी की तस्वीरें छाई हुई थीं, अब गृह प्रवेश की पहली झलक देखकर लोग एक बार फिर मंत्रमुग्ध हो गए।

वृंदावन में स्वागत दुल्हन की एक झलक के इंतज़ार में लगी भीड़

शादी के बाद जब इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा वृंदावन लौटे, तो उनके स्वागत के लिए बड़ी भीड़ जमा थी। लोग हाथ जोड़कर दूल्हा–दुल्हन का स्वागत कर रहे थे। इंद्रेश उपाध्याय खुद भी गाड़ी से बाहर आए और सभी को प्रणाम किया। वह पीच कलर की कढ़ाईदार कुर्ता–धोती में बेहद सुरुचिपूर्ण दिखे। लेकिन सबकी निगाहें तो थीं नई दुल्हन शिप्रा पर और उनकी एक मुस्कान ने ही लोगों का दिल जीत लिया। गुलाबी प्रिंटेड साड़ी में दुल्हन शिप्रा सिंपल लेकिन रॉयल लुक शिप्रा इस दौरान गुलाबी जयपुरी प्रिंटेड साड़ी में दिखाई दीं। उन्होंने इसके साथ लाल–गुलाबी रेशमी दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ था, जिसे सुनहरे प्रिंट और किरण लेस से सजाया गया था। उनका यह बेहद सून्दर और सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। उनकी मुस्कान, सिंदूर और हल्का मेकअप उन्हें एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह चमका रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shri_hit_radhavallabh

संगीत नाइट का प्री-वेडिंग लुक भी हुआ वायरल

शादी के बाद सोशल मीडिया पर शिप्रा का संगीत नाइट वाला लुक भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह रंग-बिरंगे लहंगे में नजर आईं। लहंगे पर की गई एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क और सेक्विन से बनी चमकदार डिज़ाइन ने उनके आउटफिट को खास बना दिया। हर कली पर बने कलरफुल पैटर्न और नीचे की खूबसूरत बॉर्डर लोगों को खासा पसंद आया। शिप्रा ने इसके साथ वी-नेक गुलाबी ब्लाउज पहना था, जिसमें भी रंग-बिरंगे धागों से डिजाइन बनाई गई थी।

PunjabKesari

क्लासी जूलरी ने पूरा किया लुक

रंगीन लहंगे के साथ शिप्रा ने अपनी जूलरी भी एकदम मैचिंग रखी। उनका कलरफुल स्टोन वाला स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, बोड़ला, छोटी-सी नथ, और सोने के कंगन उन्हें बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे रहे थे। उनके हाथों की मेहंदी और गुलाबी बिंदी ने तो खूबसूरती में और भी चार चांद लगा दिए।

तितलियों वाली हेयर एक्सेसरी और सिंदूर नई बहू का खास स्वागत लुक

ससुराल पहुंचने पर शिप्रा ने अपने बालों को तितली वाली हेयर एक्सेसरी से सजाया था। हल्के सॉफ्ट कर्ल और फ्रंट ब्रेड के साथ उनका हेयरस्टाइल बेहद प्यारा लगा। मांग में भरा सिंदूर, माथे पर टीका और हल्की नथ ने उन्हें एक परफेक्ट नई नवेली दुल्हन जैसा रूप दिया। लोगों का प्यार—इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा दोनों के लुक्स हो रहे वायरल

PunjabKesari

इंद्रेश उपाध्याय की शादी, उनका शाही वैदिक अंदाज़ और दुल्हन शिप्रा का हर एक लुक लगाता 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static