Delhi Times Fashion Week: चित्रांगदा रेड तो पेस्टल लहंगे में दिखी यामी (Watch video)
punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 06:48 PM (IST)
दिल्ली में टाइम्स फैशन वीक 2018 का आगाज हुआ, जिसमें कई फैशन डिजाइनर्स ने अपनी कलैक्शन पेश की। यह फैशन वीक तीन दिन(22 सितंबर से 24 सितंबर) तक चलेगा। फैशन वीक के पहले और दूसरे दिन कई स्टार्स ने रैंप वॉक की।

रेड कलर के लहंगे में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह रैंप पर उतरी।
पेस्टल कलर लहंगा पहन रैंप पर उतरी यामी

एक्ट्रेस यामी गौतम ने डिजाइनर सुलक्षणा मोंगा के लिए रैंप वॉक की। उन्होंने पेस्टल कलर का हैवी एम्बॉइडरी लहंगा वियर किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। ज्वैलरी में उन्होंने हैवी ईयररिंग्स पहने।
ब्राइडल लुक में चित्रांगदा

डिजाइनर जॉय मित्रा के लिए एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह रैंप पर उतरी। उन्होंने रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसके साथ हैवी ज्वैलरी वियर की। बालों में लगा गजरा और मिनिमम मेकअप उन्हें परफैक्ट लुक दे रहा था।
वेस्टर्न लुक में सोनल चौहान

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने शो में अपने वेस्टर्न लुक से लोगों को इम्प्रेंस किया। उन्होंने डिजाइनर नरेंद्र कुमार के लिए रैंप वॉक की। इस दौरान सोनल ने ऑफ-शोल्डर ब्लैक एंड व्हाइट ड्रैस पहनी थी।
ब्लैक शेरवानी में रणदीप हुड्डा

डिजाइनर जोड़ी भारत रेश्मा(Bharat Reshma) की कलैक्शन के शो स्टॉपर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रहें। उन्होंने ब्लैक शेरवानी में रैंप वॉक की।
वर्तिका सिंह का दिखा इंडो-वेस्टर्न लुक

फेमस मॉडल वर्तिका सिंह ने डिजाइनर कृष्णा मेहता के लिए रैंप वॉक की। उन्होंने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट वियर किया था।

